'आपदा में खेवनहार बना इनेलो', अर्जुन चौटाला बोले- राजनीति नहीं लोगों की करती हैं सेवा
रानियां विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा में INLD और ISO सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पंजाब और अन्य बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में टीमें भोजन पानी दवाएं पहुंचा रही हैं। इनेलो अध्यक्ष अभय चौटाला के नेतृत्व में कार्यकर्ता पूरी ताकत से बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। INLD (इंडियन नेशनल लोकदल) एक राजनीतिक दल होने के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को भी निभा रहा है।

जागरण संवाददाता, सिरसा। रानियां विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा में उनकी पार्टी का एक-एक सदस्य राजनीति से दूर होकर सामाजिक सेवा के रूप में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं।
मंगलवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए अर्जुन चौटाला ने कहा कि आज पंजाब के साथ-साथ जहां कहीं भी बाढग़्रस्त क्षेत्रों में आमजन को मदद की जरूरत है, वहां इनेलो और इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ की टीमें पूरी तन्मयता से कार्य कर रही हैं।
इसी कड़ी में आईएसओ पंजाब के विभिन्न जिलों में बाढग़्रस्त इलाकों में भोजन, पानी, दवाएं व अन्य जरूरत का सामान भेजकर बड़े पैमाने पर मदद का हाथ आगे बढ़ाए हुए हैं।
उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल एक राजनीतिक दल होने के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्व भी बखूबी निभाता है और आज उसी कड़ी में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत व उत्साह से बाढ़ग्रस्त इलाकों के लोगों की भरपूर मदद कर रहा है।
इस अवसर पर उनके साथ इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा व आइएसओ संयोजक साहिलदीप कस्वां भी मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।