Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जननायक की जयंती पर रोहतक में बड़ी रैली करेगा इनेलो, युद्धस्तर पर तैयारियां

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 03:38 PM (IST)

    चौधरी देवीलाल की जयंती पर इनेलो रोहतक में बड़ी रैली कर अपना जनादेश बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। विधायक अर्जुन चौटाला ने कार्यकर्ताओं से निष्ठा से ड्यूटी निभाने का आह्वान किया। बैठक युवा इनेलो और आईएसओ के संयोजकों ने भी अपने विचार रखे और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

    Hero Image
    ताऊ देवीलाल की जयंती पर होने वाली रैली को लेकर विधायक अर्जुन चौटाला ने युवाओं की ड्यूटी लगाई।

    जागरण संवाददाता, सिरसा। जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती पर 25 सितंबर को रोहतक में बड़ी रैली होगी। इसकी तैयारियों को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने कमर कस ली है। युद्धस्तर पर तैयारियों चल रही हैं, ताकि इसके माध्यम से इनेलो अपना जनादेश भी दिखा सके। पार्टी के नेता बैठकें कर रहे हैं और हर वर्ग के लोगों को रैली का न्यौता दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी कड़ी में युवा इनेलो एवं इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ की हिसार जोन के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक को रानियां विधायक अर्जुन चौटाला, युवा  इनेलो के प्रदेश संयोजक अरविंद गोस्वामी, इनेलो के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा व आईएसओ के प्रदेश संयोजक साहिल कस्वां ने संबोधित किया।

    विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती पर रोहतक जिले में बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि व्यवस्था को पूरी तरह से चाक चौबंद करने के उद्देश्य से दोनों संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को 24 सितंबर को ही रोहतक पहुंचकर अपने दायित्व संभालने हैं।

    युवा इनेलो के प्रदेश संयोजक अरविंद गोस्वामी ने कहा कि युवा इनेलो एक पूरी अनुशासनात्मक टीम है जो अपना दायित्व बखूबी निभाती है। इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे पूरी ईमानदारी व अनुशासन में रहते हुए अपने दायित्व निभाएं।