Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान दिवस पर सीएम सैनी की बड़ी घोषणाएं, सिख दंगा पीड़ित परिवारों को सरकारी नौकरी

    By NAND KISHOREdited By: Kushagra Mishra
    Updated: Fri, 14 Nov 2025 02:06 PM (IST)

    सोनीपत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है। मुख्यमंत्री ने यमुनानगर में बन रहे मेडिकल कॉलेज का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखने और कई विकास योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने 1984 के दंगों में पीड़ित परिवारों को नौकरी देने का भी ऐलान किया।

    Hero Image

    नंद किशाेर भारद्वाज, सोनीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान दिवस की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महान व्यक्तित्व दादा कुशाल सिंह दहिया का बलिदान इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को प्रदेश में बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है, और यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार का प्रयास है कि शहीदों के तप, त्याग, विचार और धर्म के लिए बलिदान को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की भूमि हमेशा शौर्य की जननी रही है। उन्होंने दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान को न केवल धार्मिक बल्कि चेतना का प्रतीक बताते हुए कहा कि जो राष्ट्र अपने वीरों को याद रखता है, वही अमर होता है।

    मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विकास योजनाओं और नई पहल की घोषणा की

    • यमुनानगर में बन रहे मेडिकल कॉलेज का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा जाएगा।
    • जीटी रोड से बड़खालसा जाने वाली रोड का नाम दादा कुशाल सिंह दहिया मार्ग किया जाएगा।
    • बड़खालसा सामुदायिक केंद्र का नाम बदलकर ‘अमर शहीद दादा कुशाल सिंह दहिया’ रखा जाएगा।
    • गांव बड़खालसा में दादा कुशाल सिंह दहिया के शहीदी स्मारक का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
    • गांव दिपालपुर में स्किल डेवलपमेंट पार्क का निर्माण महिलाओं और युवाओं के लिए किया जाएगा, जिसमें 1 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
    • गांव दिपालपुर में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण 65 लाख रुपए की लागत पर किया जाएगा।
    • राई विधानसभा के 25 किलोमीटर रास्तों को खेत-खलिहान योजना के तहत पक्का किया जाएगा।
    • तालाबों का विस्तारीकरण और सुंदरीकरण पौंड अथॉरिटी द्वारा किया जाएगा।
    • बड़खालसा में विकास कार्यों के लिए 31 लाख रुपए प्रदान करने की भी घोषणा की गई।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दादा कुशाल सिंह दहिया जी ने जिस धर्म, निष्ठा और देशभक्ति का परिचय दिया, वह हर दिल के लिए प्रेरणा बन चुका है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि 1984 के दंगों में पीड़ित 121 परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली से सोनीपत के लिए डीटीसी की AC इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू, सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी