Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश में सोनीपत की रात रही सबसे ठंडी, उत्तर भारत में बर्फबारी से पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा

    Updated: Thu, 06 Nov 2025 10:20 PM (IST)

    हरियाणा में सोनीपत सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी भारत में बर्फबारी के कारण पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। तापमान में गिरावट से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

    Hero Image

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    विष्णु कुमार, सोनीपत। जिले में मौसम ने करवट बदल ली है। बुधवार देर रात और बृहस्पतिवार सुबह सर्द हवाओं ने ठंड की पहली दस्तक दे दी। सोनीपत में बुधवार की रात प्रदेश भर में अब तक की सबसे ठंडी रात रही, जब न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम में अचानक आए परिवर्तन से वायु प्रदूषण के स्तर में भी हल्का सुधार देखने को मिला। बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 256 दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह बढ़कर 313 तक पहुंच गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तापमान में गिरावट ला रही

    हल्की सर्द हवाओं और ठंडक भरी सुबह के साथ शहर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तापमान में आई गिरावट के चलते अब लोगों को सुबह-शाम हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है।

    मौसम विज्ञानी डाॅ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर अब हरियाणा के मैदानी इलाकों, विशेष रूप से सोनीपत पर देखने को मिल रहा है।

    उन्होंने कहा कि हिमालय क्षेत्र से 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रहीं उत्तरी ठंडी हवाएं जिले के तापमान में गिरावट ला रही हैं।

    मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा

    मौसम विभाग के अनुसार बुधवार की रात सोनीपत का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा जो सामान्य से लगभग दो डिग्री नीचे है।

    मौसम विज्ञानी का कहना है कि एक सप्ताह तक मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा, लेकिन रात के तापमान में और गिरावट की संभावना है।

    प्रदूषण स्तर में सुधार, अभी भी खराब श्रेणी में

    सोनीपत में कई दिनों से एक्यूआई खराब श्रेणी में बना हुआ था, जिससे शहर में सुबह व शाम को स्माग और धुंध की परत छा रही थी। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएचपीसीबी) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को एक्यूआई घटकर 256 दर्ज किया गया है, जो खराब श्रेणी में आता है।

    अधिकारियों का कहना है कि हवा की गति बढ़ने से प्रदूषक कणों का घनत्व कम हुआ है, जिसके चलते एक्यूआई में मामूली गिरावट आई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगले कुछ दिनों में तापमान और नीचे जाने पर प्रदूषण स्तर में फिर से बढ़ोतरी की संभावना भी बनी रह सकती है।

    यह भी पढ़ें- सोनीपत में आढ़ती ने मुनीम के साथ मारपीट की, मंडी में हुआ जमकर हंगामा