Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सोनीपत में शराब के नशे में भिड़े दो पक्ष, धारदार हथियारों से हमला; 12 लोग घायल

    Updated: Wed, 22 Oct 2025 02:48 PM (IST)

    सोनीपत में शराब के नशे में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। इस घटना में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

    Hero Image

    विवाद के बाद जमकर चले लाठी-डंडे। जागरण

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। जिले के गांव जाजल में रविवार देर रात विशेष समुदाय और हिंदू परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और तेजधार हथियारों का प्रयोग हुआ, जिसमें करीब 12 से अधिक पुरुष और महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद की जड़ शराब के नशे में की गई कहासुनी को माना जा रहा है। नशे की हालत में दोनों पक्षों में बहस बढ़ती गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। झगड़े के दौरान दोनों तरफ से लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

     

    image

    मारपीट में घायल हुए लोग। जागरण

    घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। घायल पुरुषों और महिलाओं को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में फिलहाल तनाव का माहौल है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।