Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत में हत्यारोपितों को पैदल घुमाया, लोग बोले- निर्दोष को मारने वालों को मिले कड़ी सजा 

    Updated: Mon, 17 Nov 2025 10:56 AM (IST)

    सोनीपत में पुलिस ने हत्या के आरोपियों को सार्वजनिक रूप से घुमाया, जहां लोगों ने कड़ी सजा की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना था कि निर्दोष व्यक्ति की हत्या करने वालों को सख्त सजा मिलनी चाहिए, ताकि यह दूसरों के लिए एक सबक बने। पुलिस ने निष्पक्ष जांच और कड़ी सजा का आश्वासन दिया।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, गोहाना। सदर थाना गोहाना की पुलिस ने गांव मुंडलाना में मछली पालन करने वाले बुजुर्ग ठेकेदार की हत्या की वारदात में आरोपितों को गांव में पैदल घुमाया। आरोपित हाथ जोड़ते भी नजर आए। गांव के लोग बोले निर्दोष की हत्या करने वालों को कड़ी सजा मिले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव मुंडलाना का बुजुर्ग भाना मछली पालन करता था और गांव में तालाब का ठेका ले रखा था। बुधवार रात को भी वह तालाब के पास कमरे पर रुका था, जिसके साथ गांव का ही अजमेर था। वहां पर गांव के मोहित व मोनू शराब पीने पहुंचे।

    उनको शराब पीने से मना किया तो दोनों भाना की हत्या करके फरार हो गए थे। भाना के बेटे बलराम की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। सदर थाना की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। रविवार को पुलिस उनको घटनास्थल पर लेकर गई और उसके बाद पैदल गांव में घुमाया।