पिता की मौत के बाद अपराध की राह पर चल पड़ा सोनीपत का होनहार युवक, लूट-डकैती और हत्या के मामलों में वांछित
सोनीपत का एक प्रतिभाशाली युवक पिता की मृत्यु के बाद अपराध की दुनिया में चला गया। वह लूट, डकैती और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में शामिल है और पुलिस को उसकी तलाश है। कभी अपनी प्रतिभा के लिए पहचाना जाने वाला यह युवक अब अपराध के रास्ते पर है, जिससे उसके भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं।

पिता की मौत के बाद बदली युवक की जिंदगी।
जागरण संवाददाता, इंद्री (सोनीपत)। कस्बे के गांव छापर मुर्स्तका का रहने वाला शुभम बचपन में बहुत समझदार और होशियार था। करीब दस साल पहले उसके पिता पूर्ण सिंह की मोबाइल टावर से गिरने के कारण मौत हो गई थी तभी से शुभम अपराधा की दलदल में धंसने लग गया।
पिता का साया सिर से उठते ही वह गलत संगत में बैठने लगा और फिर वह एक के बाद एक अपराध करने लगा था। ग्रामीणों का कहना है कि शुभम का परिवार बहुत शरीफ परिवार था। केवल शुभम ही अपनराध की दुनिया में चला गया। कई सालों से वह गांव से बाहर ही रहता था।
जेल से जमानत मिलने पर ही कई बार वह गांव में आया है। पहले शुभम का नाम लड़ाई झगड़ों के मामलों में आता था लेकिन 2020 में इंद्री थाना में उसपर लूट का मामला दर्ज हुआ। इसके बाद लाडवा थाने में 2021 में भी छीना झपटी का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद शुभम पर एक के बाद एक मामले दर्ज होते गए।
डकैती का मामला भी था दर्ज
मृतक बदमाश शुभम पर हत्या, लूट व डकैती के कई मामले में दर्ज है। इनमें यमुनानगर के छछरौली थाने में हथियार के बल पर लूट का, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के कवि नगर थाने में डकैती का, दिल्ली के पांडव नगर थाने में चोट पहुंचाकर डकैती को अंजाम देने और खरखौदा में डबल मर्डर का केस दर्ज था।
घर में हैं बड़ा भाई और मां
शुभम के पिता पूर्ण चंद की मौत के बाद परिवार में उसकी मां, उसका बड़ा भाई कृष्ण रह गए थे। मां ने ही दोनों भाइयों का पालन पोषण किया। बड़ा भाई कृष्ण शादीशुदा है और उसके बच्चे भी है। शुभम अविवाहित था। वह दसवीं कक्षा तक पढ़ा हुआ था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।