Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हरियाणा में एक परिवार के 5 लोगों की उठी अर्थी, पूरे इलाके में पसरा मातम; ऐसे हुई थी मौत

    Updated: Tue, 30 Sep 2025 11:20 AM (IST)

    यमुनानगर में एक हृदयविदारक घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों का कुरुक्षेत्र में पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। मृतकों में पवन राजेंद्र उर्मिला सुमन और वंशिका शामिल थे जिनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। शवों को यमुनानगर लाया गया और जम्मू कॉलोनी के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया जिससे पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

    Hero Image
    परिवार के पांच सदस्यों का एकसाथ हुआ अंतिम संस्कार।

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। कुरुक्षेत्र में हुए पोस्टमार्टम के बाद एक ही परिवार के पांच सदस्यों का देर रात अंतिम संस्कार कर दिया गया। कुरुक्षेत्र से एंबुलेंस शव लेकर शाम सात बजे यमुनानगर पहुंची और तुंरत ही उनके घर से सभी शवों को जम्मू कॉलोनी के श्मशान घाट ले जाया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जहां पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। गुलाबनगर के रहने वाले पवन, उसका भाई राजेंद्र, उर्मिला व संजय की पत्नी सुमन और वंशिका कुरुक्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मारे गए थे। जैसे ही उनके अन्य रिश्तेदारों को सूचना मिली तो वह कुरुक्षेत्र पहुंचे।

    जहां सिविल अस्पताल की मोर्चरी से पोस्टमार्टम के बाद उनके शवों को स्वजन को सौंप दिया गया। सोमवार की शाम को सभी के शव यमुनानगर एंबुलेंस से पहुंचे।

    जहां घर पर पहुंचते ही कुछ ही देर में सभी के शवों को अंतिम संस्कार के लिए जम्मू कालोनी स्थित श्मशाम घाट ले जाया गया। एक साथ पांच चिताएं जब जली तो हर किसी की आंख नम हो उठी।