इटली भिजवाने का झांसा देकर भेज दिया मलेशिया, हरियाणा के युवक के साथ 18 लाख की ठगी; पढ़ें पूरा मामला
इटली में नौकरी का झांसा देकर युवक को थाइलैंड और मलेशिया भेज दिया गया और उससे 18 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने उससे पहले भी ठगी करके रूस भेजा था। जहां उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और कोर्ट ने उसे देश छोड़ने की सजा सुनाई थी। थाना छप्पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। गांव सारन निवासी सतीश कुमार को विदेश भिजवाने के नाम पर ठग लिए गए। आरोप कुरुक्षेत्र के गांव जोगना खेड़ा निवासी अशोक कुमार, रवि कुमार व उनके पिता अमरचंद और उधम सिंह पर लगा है। आरोपितों ने उसे इटली व कनाडा का वीजा लगवाने का झांसा दिया। जबकि उसे थाईलैंड व मलेशिया भिजवा दिया। इसके लिए 18 लाख रुपये ठग लिए गए। थाना छप्पर पुलिस ने आरोपितों पर केस दर्ज किया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सारन निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसकी जनवरी 2023 में अंबाला के उगाला निवासी उधम सिंह से मुलाकात हुई। आरोपित रेलवे में कर्मचारी है। जिसने कहा कि वह एजेंट अशोक व रवि को जानता है। वह लोगों को विदेश भिजवाता है।
28 अप्रैल को दिया था रूस का वीजा लगा पासपोर्ट
फरवरी माह में तीनों आरोपित घर पर आए और इटली भिजवाने के लिए 14 लाख रुपये का खर्च बताया। वो उनकी बातों में आकर तैयार हो गया। उस समय आरोपित एक लाख रुपये बतौर एडवांस लिए और एक फाइल तैयार कर दी। जिसमें दिल्ली एंबेसी में जमा कराने के लिए कहा।
उनके कहने पर यह फाइल एंबेसी में जमा करा आए। 28 अप्रैल को आरोपितों ने रूस का वीजा लगा हुआ पासपोर्ट दिया और कहा कि विदेश जाने का काम लगभग पूरा हो गया है। इसके लिए आरोपितों ने दस लाख रुपये लिए।
कलकत्ता से रूस के लिए कराई फ्लाइट
बाद में आरोपितों ने दिल्ली बुलाया और यहां पर सात दिन रखा। जिसके बाद दिल्ली से कलकत्ता और वहां से रूस के लिए फ्लाइट कराई। आरोपितों ने उसे रूस भिजवा दिया। वहां से फर्जी तरीके से बॉर्डर पार कराया। जहां कई दिन जंगलों में रहा। फिर पुलिस ने पकड़ लिया। 16 मई को रूस पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।
जहां से देश छोड़ने का आदेश हुआ। जिस पर वह वापस लौट आया। यहां आकर आरोपितों से रुपये वापस मांगे। काफी दबाव बनाने के बाद उन्होंने साढ़े छह लाख रुपये वापस कर दिए। जबकि शेष साढ़े तीन लाख रुपये व पासपोर्ट देने के लिए समय मांगा।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में महिला यू-ट्यूबर से दुष्कर्म, शादी के नाम पर युवक ने एक साल तक बनाए संबंध; 2 बार गर्भपात भी कराया
बाद में फिर विदेश भिजवाने का दे दिया झांसा
सतीश कुमार ने बताया कि आरोपितों ने बाद में फिर से उसे विदेश भिजवाने का झांसा देकर तैयार कर लिया। दूसरा पासपोर्ट बनवाया। इस बार आरोपितों ने साढ़े पांच लाख रुपये लिए और थाईलैंड भिजवा दिया। वहां से मलेशिया भिजवाया। एक माह तक मलेशिया में रहा। वहां से वापस थाइलैंड भिजवा दिया।
जब काफी समय बीत गया तो वहां से अपने ही खर्च पर टिकट कराकर वापस लौट आया। आरोपितों ने आश्वस्त किया कि इन देशों की वीजा पर मोहर लग गई है। अब उसका कनाडा का वीजा लग जाएगा। उसके लिए अलग-अलग कर आरोपितों ने लगभग नौ लाख रुपये और ले लिए लेकिन वीजा नहीं लगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।