Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुनानगर: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी नफीश घायल, हथियार और बाइक बरामद

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 10:50 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गोकशी के मामले में वांछित यमुनानगर के भूरा उर्फ नफीश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। यमुना नदी के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया। उसके पास से हथियार और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।

    Hero Image
    गोकशी के मामले में वांछित नफीश पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

    सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में यमुनानगर का युवक गिरफ्तार सहारनपुर में गोकशी के केस में चल रहा था वांछित, यमुनानगर में भी एक चोरी का केस दर्ज है आरोपित पर

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना सरसावा पुलिस ने मंगलवार को गोकशी के केस में फरार चल रहे बदमाश यमुनानगर के शादीपुर निवासी भूरा उर्फ नफीश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। यमुना नदी के पास उसने उत्तर प्रदेश पुलिस पर फायरिंग की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर काबू किया। उसके पास से एक कट्टा, कारतूस व बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।

    आरोपित पर सदर यमुनानगर थाना में भी चोरी का मामला दर्ज है। वह फिलहाल जठलाना थाना क्षेत्र के गांव पोबारी में रह रहा था।

    मंगलवार को सरसावा थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ गांव ढिक्का कलां से मंढौर जाने वाले रास्ते पर गश्त कर रहे थे। तभी मंढौर की ओर से एक संदिग्ध युवक बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर आता दिखाई दिया।

    टीम ने रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने के बाद वह जंगल की ओर भागा।

    पुलिस ने पीछा किया तो उसने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी है। वह गोकशी के केस में फरार चल रहा था।