यमुनानगर: ट्रैक्टर-कार टक्कर में अधेड़ की मौत, बेटा जख्मी
यमुनानगर के छछरौली में ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार सवार सुरेंद्र कुमार की मौत हो गई और उनका बेटा घायल हो गया। वे कपालमोचन मेले से लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ, जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ट्रैक्टर की कार से भिडंत, अधेड़ की मौत, बेटा घायल।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। छछरौली बस स्टैंड के पास ट्रैक्टर चालक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित हो गई। दुर्घटना में कार सवार पांसरा निवासी 55 वर्षीय सुरेंद्र कुमार की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा घायल हुआ है। छछरौली थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
गांव कोटडा खास निवासी राजबीर सिंह ने बताया कि उसका जीजा सुरेंद्र कुमार, अपनी पत्नी कमलेश व बेटे आकाश तीन नवंबर को उनके घर पर आए हुए थे। यहां से दोनों शाम के समय वापस लौट रहे थे। कपालमोचन मेले की भीड़ होने के बजाय वह व्यासपुर से जाने की बजाय छछरौली के रास्ते से कार में अपने घर लौट रहे थे।
जब वह छछरौली बस स्टैंड के पास पहुंचे तभी एक चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर लापरवाही से चलाते हुए आया और उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित हो गई। जिससे कार में सवार सुरेंद्र कुमार व आकाश गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में लेकर गए। जहां सुरेंद्र को मृत घोषित किया गया। जबकि आकाश का उपचार चल रहा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।