न बैंड बाजा, न बारात... इस इंजीनियर की सादगी भरी शादी बनी मिसाल, हर कोई कर रहा तारीफ
यमुनानगर के तेलीपुरा गांव में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विशाल ने अर्षा से बिना दहेज और बैंड बाजे के सादगीपूर्ण विवाह किया। विशाल ने शादी से पहले ही दहेज न लेने की शर्त रखी थी। इस विवाह में केवल परिवार के सदस्य शामिल हुए और दुल्हन को बिना जेवर के विदा किया गया। इस सादगीपूर्ण विवाह की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।

  
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। जिले के तेलीपुरा गांव में बिना दहेज व बैंड बाजे के साधारण तरीके से शादी की। जो चर्चा का विषय बनी हुई है। नकुड़ के रहने वाले साफ्टवेयर इंजीनियर विशाल ने तेलीपुरा गांव की अर्षा के साथ बिना दहेज की शादी की है। न तो दहेज लिया, न ही डीजे, बजा और बारात की भीड़ थी। वह परिवार के साथ आए और अर्षा को अपनी जीवन संगिनी बनाकर ले गए। बिना दहेज और साधारण तरीके से की गई शादी की हर कोई प्रशंसा कर रहा है, दूसरों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
तेलीपुरा गांव निवासी सतीश गुर्जर ने बताया कि वह ईस्माइलपुर स्थित कोआपरेटिव बैंक में क्लर्क है। उसकी बेटी अर्षा एमए इकोनोमिक्स पास है। काफी समय से वह बेटे के लिए अच्छे वर की तलाश में थे। इसी दौरान नकुड़ से विशाल का रिश्ता उनकी बेटी के लिए आया। विशाल साफ्टवेयर इंजीनियर है।
उन्होंने जांच की और शादी के लिए बात आगे बढ़ाई। रिश्ता तय करने से पहले ही विशाल ने शर्त रख दी कि वह शादी में दहेज बिल्कुल भी नहीं लेंगे। साथ ही शादी में कोई धूम धड़ाका नहीं होगा। शादी में भी केवल परिवार के सदस्य ही आएंगे। वह दो जोड़े में दुल्हन को शादी करके ले जाएंगे। यहां तक की शादी में दुल्हन के जेवर तक नहीं लिए। यह शादी बहुत ही साधारण तरीके से हुई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।