Haryana Accident: यमुनानगर में चांदपुर बाईपास पर सड़क हादसे में युवक की मौत
यमुनानगर में चांदपुर बाइपास पुल के पास एक वाहन की टक्कर से घायल हुए 36 वर्षीय अनिल कुमार की अस्पताल में मौत हो गई। वह 5 सितंबर को बाजार जा रहा था तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। चांदपुर बाइपास पुल के पास वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत हो गई। पांच सितंबर को यह दुर्घटना हुई। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया।
वीणा नगर कैंप निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उनके परिवार से ही 36 वर्षीय अनिल कुमार पांच सितंबर की शाम को किसी काम से बाजार में जा रहा था। जब वह चांदपुर बाइपास पुल के पास पहुंचा। तभी विश्वकर्मा चौक की ओर से आ रहे वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से वह गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में लेकर गए। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।