Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीजा खत्म होने के बाद भी डलहौजी में रह रहा NRI गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों को खबर मिलने पर हुई कार्रवाई

    डलहौजी पुलिस ने वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद कई वर्षों से डलहौजी में रह रहे एक एनआरआई बलदेव सिंह को गिरफ्तार किया। वर्ष 2023 में वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी वह डलहौजी में रह रहा था। सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। अदालत ने उसे कुछ शर्तों के साथ जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    By Visahl Shekri Edited By: Suprabha Saxena Updated: Wed, 20 Aug 2025 05:36 PM (IST)
    Hero Image
    वीजा की अवधि खत्म होने पर भी डलहौजी में रह रहा NRI गिरफ्तार

    संवाद सहयोगी, डलहौजी। डलहौजी पुलिस ने वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद विगत कुछ वर्षों से डलहौजी में रह रहे एक एनआरआई को अदालत के आदेशों पर हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया। जहां से कि आरोपित को सशर्त जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्राप्त जानकारी के अनुसार यूनाइटेड किंगडम का 60 वर्षीय निवासी एनआरआई बलदेव सिंह पुत्र सौदागर सिंह वीजा लेकर भारत आने के बाद डलहौजी में रह रहा था। मगर वर्ष 2023 में उसकी वीजा अवधि ख़त्म हो गई थी। इसके बावजूद वह कभी डलहौजी में तो कभी कहीं ओर रह रहा था।

    सुरक्षा एजेंसियों को उसके बारे में पता चलने पर इस संबंध में कार्रवाई अमल में लाई गई थी। जिसके तहत बलदेव सिंह के खिलाफ वर्ष 2023 में पुलिस थाना डलहौजी में फोरेन एक्ट की धारा 14 के तहत मुकदमा संख्या 21/23 दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया था। जहां से अदालत द्वारा आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

    लेकिन कुछ समय बाद अदालत से जमानत मिल जाने के बाद बलदेव सिंह अदालत की पेशियों से गैर हाजिर रह रहा था। बलदेव सिंह का स्थाई पता यूनाइटेड किंगडम का होने व भारत में उसका कोई स्थाई पता नहीं होने के चलते अदालत द्वारा जारी किए जा रहे सम्मन भी उसे तामील नहीं करवाए जा पा रहे थे। जिसपर अदालत ने आरोपित का जहां गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। वहीं पुलिस के आग्रह पर यूनाइटेड किंगडम में जाकर आरोपित के स्थाई पते पर सम्मन तामील करवाने हेतु अदालत द्वारा पुलिस को समय भी दिया गया था।

    इसी बीच डलहौजी पुलिस को बलदेव सिंह के एक बार फिर से डलहौजी में देखे जाने की सूचना मिली। जिसपर फौरी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपित को डलहौजी में धर दबोचा। आरोपी को पुलिस द्वारा अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपित को हर पेशी पर हाजिर होने की शर्त पर जमानत पर रिहा कर दिया गया है। एसएचओ डलहौजी जगबीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।