Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    CM Sukhu का चंबा दौरा रद, क्या मौसम के कारण मिंजर मेला में नहीं आ पाए मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष को दी जिम्मेदारी

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 02:54 PM (IST)

    CM Sukhu ख़राब मौसम के कारण हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का चंबा दौरा रद्द हो गया है। अब अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री को शोभायात्रा में भी शामिल होना था लेकिन मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया।

    जागरण संवाददाता, चंबा। CM Sukhu, अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन अवसर पर इस बार मुख्यमंत्री शामिल नहीं हो पाएंगे। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का चंबा दौरा रद हो गया है। शिमला और चंडीगढ़ में खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, जिससे उन्हें चंबा पहुंचने का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम ने आज चंबा में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचना था व शोभायात्रा में भी शामिल होना था। इस स्थिति में अब हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

    यह भी पढ़ें- Minjar Mela: भगवान रघुवीर को अर्पित होती है मिर्जा परिवार की बनाई मिंजर, हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय मेला

    अब विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया होंगे मुख्य अतिथि

    उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री का दौरा पहले से तय था, लेकिन मौसम बाधा बन गया। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया समापन शोभायात्रा का नेतृत्व करेंगे। सांस्कृतिक संध्या में भी अध्यक्ष ही मुख्य अतिथि होंगे।

    यह भी पढ़ें- Independence Day: 15 अगस्त को सरकाघाट में होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम, आपके जिला में कौन मंत्री फहराएगा तिरंगा जानिए

    रावी में मिंजर प्रवाहित कर निभाई जाती है परंपरा

    मिंजर मेला चंबा की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसमें हर साल बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। समापन के दिन रावी नदी में मिंजर अर्पण कर परंपरा निभाई जाती है।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: 92 लाख की लग्जरी कार पर हिमाचल के राज्यपाल की आई प्रतिक्रिया, सीएम सुक्खू के बयान पर भी कही बड़ी बात