BJP Rally: अनुराग बोले- 97% हिंदुओं में जीतने वालों ने संजौली मस्जिद मामले में दिया संरक्षण, वीरभद्र की तारीफ की
शिमला में भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने एक रैली में आरोप लगाया कि 97% हिंदू आबादी वाले क्षेत्र में जीतने वाले नेताओं ने संजौली मस्जिद मामले में शामिल लोग ...और पढ़ें

धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में भाजपा की रैली में उमड़ी भीड़ व मंच पर नेता।
जागरण संवाददाता, धर्मशाला। धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में भाजपा की सरकार के खिलाफ रैली में सांसद अनुराग ठाकुर ने जमकर हमला बोला। अनुराग ने पहले बिहार में एनडीए व भाजपा की जीत पर बधाई दी।
अनुराग ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि 97 प्रतिशत हिंदुओं में जीत हासिल की। प्रदेश में सुक्खू ने हिंदू विरोधी कार्यों को गति दी। शिमला मस्जिद मामले में संरक्षण दिया। राधे राधे, जय जय श्रीराम के भी खूब नारे गूंजे।
ऋण लेकर मित्रों की मौज कर दी
कांग्रेस ने तीन साल में हिन्दू विरोधी, सनातन विरोधी कार्य किए। गारंटियों को पूरा न कर पाने के लिए सरकार को माफी मांगनी चाहिए। यह खाओ पियो और मौज करो सरकार है। ऋण लेकर अपने मित्रों की मौज कर दी। व्यवस्था पतन लिखने का काम कांग्रेस ने किया।
वीरभद्र सरकार में मोदी की मदद से कई परियोजनाएं चलीं
जहां एक और नरेन्द्र मोदी ने वीरभद्र की सरकार में विशेष राज्य का दर्जा दिया। कई परियोजनाओं के लिए मोदी सरकार ने पैसा दिया। लेकिन कांग्रेस ने तीन साल में जनता का सत्यानाश किया। वीरभद्र सिंह की सरकार के समय केंद्र के सहयोग से कई विकास कार्य हुए। लेकिन इस सरकार ने कुछ नहीं किया है।
प्रियंका गांधी के वादे पूरे नहीं हुए
दूध के नाम पर हिमाचल को दू लिया और गोबर में मिला दिया। 2200 मामले नशे के हैं। हिमाचल में साइबर अपराध बढ़ा। पर्यटक कम हुए। हिमाचल को पीछे धकेल दिया। गारंटियों को पूरा नहीं कर सके। प्रियंका गांधी लोगों से वायदा कर गई थीं वह पूरे नहीं हुए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।