हिमाचल विधानसभा परिसर में 'हिमाचल फॉर सेल' के बैनर लेकर भाजपा विधायकों का प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा सदस्यों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्यों की मांग करते हुए 'जश्न मनाना बंद ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में प्रदर्शन करते भाजपा विधायक। जागरण
जागरण टीम, धर्मशाला। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ठाकुर के नेतृत्व में विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। अपोजीशन लाउंज से विधानसभा गेट तक धारा 118 में खेल के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और इस दौरान तख्तियां भी लहराईं।
भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने झूठ के मास्टर हैं, सरकारी डिजास्टर है। जश्न मनाना बंद करो, राहत का प्रबंध करो, धारा 118 का खेल है, हिमाचल फॉर सेल है के नारे लगाए।
प्रदेश के हितों से समझौता
विधायकों ने सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना करते हुए नारे लगाए। विधायकों ने एक सुर में हिमाचल में तीन साल की मुख्यमंत्री की नीतियों का विरोध करते हुए प्रदेश के हितों के साथ समझौता करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।