Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Politics: कांग्रेस MLA सुरेश कुमार को भाजपा ने बताया एक्सीडेंटल विधायक, विकास के मुद्दे पर उठाए सवाल

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 02:46 PM (IST)

    हमीरपुर भाजपा मंडल ने कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्हें एक्सीडेंटल विधायक बताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि विधायक विकास कार्यों में विफल रहे हैं और अपने निजी लाभ में व्यस्त हैं। उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकारों के विकास कार्यों का हवाला दिया और अदालत के फैसले को लेकर आशा व्यक्त की।

    Hero Image
    भोरंज भाजपा का विधायक सुरेश कुमार पर कड़ा प्रहार (फोटो- भोरंज विधायक)

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। भोरंज भाजपा मंडल ने कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार पर तीखा प्रहार किया है। मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर, महामंत्री अजय शर्मा, प्रवक्ता प्रवीण चंदेल, मदन कौशल तथा मीडिया प्रभारी संजय ठाकुर ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक अनिल धीमान द्वारा हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दर्ज की गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके विपरीत कांग्रेस विधायक द्वारा याचिका दायर करना उनकी नासमझी को दर्शाता है। यदि विधायक स्वयं कानूनविद होते, तो उन्हें कोर्ट में पेश होने से नहीं कतराना पड़ता। हाईकोर्ट में चल रहे मामले में उनकी अनुपस्थिति उनके डर को उजागर करती है।

    भाजपा नेताओं ने कांग्रेस मंडल अध्यक्ष बनयाल पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि जिन्होंने कभी पंचायत चुनाव तक नहीं लड़ा, उन्हें चुनावी प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि पूर्व विधायक अनिल धीमान ईवीएम में 68 वोटों से विजयी हुए थे, लेकिन सैनिकों के वोट काउंट न होने से परिणाम प्रभावित हुआ।

    कांग्रेस विधायक को "एक्सीडेंटल विधायक" बताते हुए भाजपा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पारदर्शिता बरती जाती तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती।

    भाजपा नेताओं ने कहा कि भोरंज में पिछले 35 वर्षों में जो भी विकास हुआ, वह पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल और पूर्व शिक्षा मंत्री आई.डी. धीमान सहित पूर्व विधायकों की देन है।

    जबकि वर्तमान विधायक ने तीन वर्षों में न तो कोई शिलान्यास किया और न ही औद्योगिक क्षेत्र की दिशा में कोई ठोस कदम उठाए। महिलाओं को 1500 रुपये भत्ता और डेबोर्डिंग स्कूल जैसे वादे अधूरे हैं। भाजपा नेताओं का आरोप है कि विधायक जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की बजाय सत्ता सुख और निजी लाभ में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है और अदालत का फैसला भाजपा के पक्ष में होगा।