Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल: प्रेम प्रसंग के कारण हुई छेक पंचायत के उपप्रधान की हत्या, आरोपित की पत्नी से था अफेयर; पुलिस ने की गिरफ्तारी

    By Dinesh Katoch Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 02 Nov 2025 06:15 PM (IST)

    Himachal Pradesh News, हिमाचल प्रदेश के छेक पंचायत में प्रेम प्रसंग के कारण उपप्रधान की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने उपप्रधान का अपनी पत्नी के साथ संबंध होने के कारण हत्या की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image

    छेक पंचायत के उपप्रधान रवि कुमार का फाइल फोटो।

    संवाद सहयोगी, बैजनाथ। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पंचायत उपप्रधान की प्रेस प्रसंग के कारण हत्या हुई है। थाना बैजनाथ के तहत आने वाले चढ़ियार क्षेत्र की छेक पंचायत के उपप्रधान की हत्या का मामला पुलिस ने पांच दिन में सुलझा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उपप्रधान रवि कुमार की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई है। पुलिस ने आरोपित विनोद कुमार को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जिला पुलिस प्रमुख के अनुसार 29 अक्टूबर को चढ़ियार के राजिन्द्रनगर (छेक) से रूपेहड़ गांव की ओर जाने वाले लिंक रोड के पास 43 वर्षीय रवि कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया था।

    रवि कुमार गांव का उप प्रधान था। मृतक के भाई शशि कुमार के बयान पर थाना बैजनाथ में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मौके पर धर्मशाला से फॉरेंसिक टीम आई थी। मृतक का पोस्टमार्टम डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा में संपन्न हुआ।

    आरोपित की पत्नी से था उपप्रधान का प्रेम प्रसंग

    जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक रवि कुमार के आरोपित विनोद कुमार उर्फ नीतू निवासी छेक की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग था। इस कारण से दोनों के बीच पूर्व से मनमुटाव चल रहा था।

    धारदार हथियार से किया था हमला, मौके पर ही हो गई मौत

    28 अक्टूबर की शाम आरोपित विनोद कुमार ने रवि कुमार पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर सिर की चोटें आईं और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वारदात को अंजाम देने के पश्चात आरोपित मौके से फरार हो गया।

    पूछताछ में आरोपित ने स्वीकारा अपराध

    जांच के दौरान एकत्रित साक्ष्यों, मोबाइल डेटा विश्लेषण, एवं प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयान के आधार पर आरोपित की संलिप्तता पुख्ता पाई गई। बाद में पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार किया।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: ऊना में गन प्वाइंट पर युवक का अपहरण, बेरहमी से पीटने के बाद मृत समझ नाले में फेंका; दहशत में लोग 

    पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद कुमार उर्फ नीतू को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।