Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हिमाचल पुलिस भर्ती में चयनित न होने से परेशान 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 19 Oct 2025 02:17 PM (IST)

    कांगड़ा जिले के रक्कड़ में पुलिस भर्ती में असफल होने पर एक 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वह परीक्षा परिणाम के बाद से परेशान था। उसे कमरे में मृत पाया गया। वहीं, सलापड़ में एक नेपाली महिला का शव भी बरामद हुआ है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

    Hero Image

    जिला कांगड़ा के रक्कड़ में एक युवक की मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

    संवाद सूत्र, रक्कड़ (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है पुलिस भर्ती में चयन न होने के बाद युवक हताश था। परिवार के सदस्यों को युवक को कमने में मृत मिला है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस थाना रक्कड़ के तहत कुड़ना (सलेटी) पंचायत के 21 वर्षीय सौरव धीमान पुत्र प्रमोद सिंह पुलिस भर्ती में सेलेक्ट न होने से परेशान था। स्वजन ने पुलिस को दिए बयान में भी इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सौरव पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम आने के बाद परेशान था।

    खाना खाने के बाद कमरे में चलाया गया था सौरव

    स्वजन के अनुसार शुक्रवार रात खाना खाने के बाद सौरव 10 बजे कमरे में सोने चला गया। प्रमोद सिंह ने बताया कि कुछ देर बाद उनकी बेटी सौरव के कमरे में गई तो उसकी तबीयत काफी खराब थी। आनन-फानन में उसे सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलेगा मौत का राज

    हालांकि अभी तक मौत के सही कारणों का पता नहीं चला है। थाना प्रभारी रक्कड़ संदीप पटियाल ने बताया कि शव स्वजन को सौंप दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: बघाट बैंक के 12 डिफाल्टरों को गिरफ्तार करने का आदेश, चार गाड़ियां भी जब्त करने को कहा; वसूलनी है मोटी रकम 

    सलापड़ में चेकपोस्ट क्वार्टर में मिला नेपाली महिला का शव

    उधर, पुलिस चौकी सलापड़ क्षेत्र में एक नेपाली मूल की महिला का शव मिला है। स्थानीय निवासी रजनीश कुमार ने चौकी में सूचना दी कि चेकपोस्ट के पास क्वार्टर में रहने वाली एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को नागरिक अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    65 वर्षीय इंद्रा रानी पत्नी श्याम बहादुर नेपाल की रहने वाली थी। स्वजन ने उसकी मृत्यु पर किसी प्रकार का संदेह प्रकट नहीं किया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।