Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पूर्व MLA राणा के नेतृत्व में कांगड़ा थाने का घेराव, नालागढ़ हादसे में पुलिस पर लापरवाही का आरोप

    Updated: Tue, 28 Oct 2025 07:41 PM (IST)

    पूर्व विधायक लखविंदर सिंह राणा के नेतृत्व में 50 से अधिक लोगों ने कांगड़ा थाने का घेराव किया। नालागढ़ निवासी की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट लोगों ने प्रदर्शन किया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपियों को जल्द पकड़ने और न्याय दिलाने की मांग की।

    Hero Image

    पूर्व विधायक लखविंदर सिंह राणा की अगुवाई में 50 से अधिक लोगों ने कांगड़ा थाने का किया घेराव (फोटो: जागरण)

    संवाद सहयोगी, कांगड़ा। शहर में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब एकाएक तहसील चौक से पुलिस थाना कांगड़ा की तरफ बढ़ रही भीड़ा कांगड़ा पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करती हुई पुलिस थाना कांगड़ा पहुंची।

    यहां पर नालागढ़ के पूर्व विधायक लखविंदर सिंह राणा की अगुवाई में लगभग 50 से ज्यादा लोग कांगड़ा पुलिस थाना के बाहर रोष प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक सहित लोगों का आरोप था कि लगभग 2 माह पहले 53 मील के पास एक नालागढ़ निवासी की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज मौत हो गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मामले में मृतक के स्वजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। आए स्वजनों कहना था कि लगभग दो माह होने को हैं और पुलिस इस मामले में खाली हाथ है। जिस कारण हमें नालागढ़ से कांगड़ा पुलिस थाना आना पड़ा।

    उन्होंने कहा कि हमारी एक मांग की जल्द से जल्द आरोपी को उनके सामने लाया जाए और मृतक के परिवार को न्याय दिलाया जाए। लोगों कहना था कि रामगोपाल ट्रक चालक था, उसकी गाड़ी को कुछ नहीं हुआ।

    स्वजनों का कहना था कि उन्हें बताया गया कि रामगोपाल 53 मील में ट्रक के बाहर आकर खड़ा था और किसी वाहन चालक नेे उसे टक्कर मार दी। ऐसे में घायल होने के बाद उसकी टांडा अस्पताल में उपचार के