Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांगड़ा के बाण गंगा घाट पर हरिद्वार की तर्ज पर मंत्रोच्चारण के बीच होगी संध्याकालीन आरती, न्यास तैनात करेगा पुजारी

    By Rajesh SharmaEdited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 03 Dec 2025 02:42 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा बाईपास पर बाण गंगा घाट का लोकार्पण किया। हरिद्वार की तर्ज पर यहाँ मंत्रोच्चारण के साथ संध ...और पढ़ें

    Hero Image

    बाण गंगा घाट में आरती करते मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू व अन्य। जागरण

    संवाद सहयोगी, कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कांगड़ा बाईपास में बाण गंगा घाट का लोकार्पण किया और हरिद्वार की तर्ज पर मंत्रोच्चारण के बीच संध्याकालीन आरती का आरंभ किया। यहां प्रतिदिन होने वाली आरती हजारों श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। 2.20 करोड़ रुपये की लागत से बने घाट के निर्माण में कैप्टन शैलेश रियालच फाउंडेशन का अहम योगदान रहा है। 

    फाउंडेशन ने लगभग 1.5 करोड़ रुपये व्यय किए हैं, जबकि जिला प्रशासन ने करीब 70 लाख रुपये प्रदान किए। कैप्टन शैलेश नगरोटा बगवां के अम्बाड़ी क्षेत्र से संबंध रखते थे। वह करीब 25 वर्ष पूर्व बलिदानी हुए थे और उनकी स्मृति में फाउंडेशन ने घाट के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंदिर न्यास नियमित पुजारियों की तैनाती करेगा

    पहले दिन आरती के लिए श्री बज्रेश्वरी देवी व श्री चामुंडा देवी मंदिर से पुजारियों को बुलाया था। मंदिर न्यास आरती के लिए नियमित पुजारियों की तैनाती पर विचार कर रहा है। 

    धर्म पर राजनीति करने वालों को सोच बदलनी चाहिए

    स दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म पर राजनीति करने वालों को सोच बदलनी चाहिए। लोगों का भला व आस्था का सम्मान करना चाहिए। हमें राधे-राधे, राम-राम और जय साईं राम कहने से कोई परहेज नहीं है। 

    और विकसित किया जाएगा घाट

    मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बज्रेश्वरी मंदिर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। श्रद्धालु घाट पर जाकर स्नान भी करते हैं, इसलिए ही इसे विकसित किया है। घाट को और विकसित किया जाएगा। मंदिर न्यास ने बाण गंगा घाट को दीप जलाकर सजाया था। आरती के दौरान घाट पर सैकड़ों दीप जलाए थे।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल हाई कोर्ट: ...यह वाकई पे-स्केल में गड़बड़ी का बड़ा मामला, 8 सप्ताह के भीतर बराबर वेतन देने का आदेश 

    30 फीट ऊंचा त्रिशूल हो रहा स्थापित

    बाण गंगा घाट में 30 फीट ऊंचे त्रिशुल को लगाने का कार्य अगले सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। बलिदानी कैप्टन शैलेश रियालच फाउंडेशन के मुख्य संचालनकर्ता रजत रिलायच ने सीएम को काले ग्रेनाइट से बनाए त्रिशूल की जानकारी दी। 

    एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने बताया कि कांगड़ा बाईपास पर घाट का निर्माण कार्य एक वर्ष के भीतर पूरा कर लिया है।

     

    यह भी पढ़ें: हिमाचल हाई कोर्ट ने कांगड़ा सहकारी बैंक में पदोन्नति के लिए डीपीसी करने की दी अनुमति, पहले 31 दिसंबर तक लगा दी थी रोक