Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'सुक्खू का हाउस ऑफ लॉर्ड्स में संबोधन का दावा झूठा, वे देश के पहले झूठे सर्टिफाइड CM', जयराम ठाकुर के सनसनीखेज आरोप

    Updated: Tue, 14 Oct 2025 06:18 PM (IST)

    पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर झूठे सर्टिफिकेशन का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सुक्खू ने हाउस ऑफ लॉर्ड्स में संबोधन का झूठा दावा किया, जिसकी पुष्टि हाउस आफ लार्ड्स ने नहीं की। जयराम ठाकुर ने सुक्खू से माफी मांगने की अपील की और आत्मनिर्भर भारत अभियान पर जोर दिया।

    Hero Image

    पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर झूठे सर्टिफिकेशन का आरोप लगाया है (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सुक्खू देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्हें ब्रिटिश पार्लियामेंट द्वारा झूठे सर्टिफिकेशन दिए गए।

    जयराम ठाकुर ने बताया कि सुक्खू ने अपनी निजी इंग्लैंड यात्रा के दौरान दावा किया था कि उन्होंने हाउस ऑफ लॉर्ड्स को संबोधित किया और यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि इस दावे की जांच करने पर हाउस ऑफ लॉर्ड्स के आधिकारिक संवाद केंद्र ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को मुख्यमंत्री कार्यालय और उनकी मीडिया टीम द्वारा प्रेस विज्ञप्ति और इंटरनेट मीडिया पोस्ट के जरिए यह झूठ फैलाया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों और मीडिया से सच्चाई साझा करते हुए सुक्खू से माफी मांगने की अपील की। उन्होंने कहा कि झूठ बोलने की आदत से सुक्खू अपनी और सरकारी मशीनरी की साख को नुकसान पहुँचा रहे हैं। इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को सचेत किया कि हर झूठ का दस्तावेज उनके पास उपलब्ध रहेगा।

    जयराम ठाकुर मंगलवार को जंजैहली में आत्मनिर्भर मेड फॉर वर्ल्ड के लक्ष्य को हासिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएँ और तकनीकी व आर्थिक रूप से देश को सशक्त बनाएं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के विकास और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।