Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में आपदा प्रभावितों को अब 8-8 लाख की राहत, 4914 को दिए 81 करोड़, CM बोले, भाजपा विधायकों को भी आना चाहिए था

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 10 Nov 2025 03:24 PM (IST)

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी में आपदा राहत वितरण समारोह में प्रभावित परिवारों को 8 लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की। मंडी में 4914 पीड़ितों को 81.28 करोड़ रुपये वितरित किए गए। उन्होंने विपक्ष से आपदा में राजनीति न करने का आग्रह किया और पिछली सरकार पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया। 

    Hero Image

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखिवंदर सिंह सुक्खू मंडी में कार्यक्रम के दौरान। जागरण

    जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में आयोजित आपदा राहत वितरण समारोह में प्रदेशवासियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को अब सात लाख के स्थान पर आठ-आठ लाख रुपये की राहत राशि दी जाएगी। कपड़े, बर्तन और बिस्तर खरीदने के लिए अतिरिक्त एक लाख रुपये की सहायता देने की बात कही। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंडी में 4914 प्रभावितों को 81.28 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की गई। 21 लोगों को मंच पर और अन्य को ऑनलाइन खाते में राहत राशि ट्रांसफर की गई।

    भाजपा के सभी विधायकों को होना चाहिए था कार्यक्रम में

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के सभी विधायक और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर इस कार्यक्रम में उपस्थित होने चाहिए थे, क्योंकि आपदा किसी पार्टी की नहीं होती। “आपदा में राजनीति नहीं होती, न निमंत्रण की जरूरत। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायकों से आग्रह किया कि वे राजनीतिक मतभेद भूलकर पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हों।

    भाजपा के समय विपक्षी विधायकों को बोलने की नहीं मिलती थी अनुमति

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के समय विपक्ष के विधायकों को मंच पर बोलने तक की अनुमति नहीं मिलती थी, जबकि वर्तमान सरकार हर दल के प्रतिनिधियों का सम्मान करती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आज भाजपा विधायक अनिल शर्मा मंच पर हैं, यह सच्चे लोकतंत्र की पहचान है
    हम पीड़ितों का दर्द समझते हैं 

    सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार ने पहली बार बागबानों से 100 करोड़ रुपये का सेब खरीदा और पशुपालकों को राहत देने के लिए दूध की कीमत बढ़ाई। उन्होंने कहा कि हम व्यवस्था परिवर्तन की सरकार हैं, जो पीड़ितों का दर्द समझती है। हमारे मंत्री आपदा के समय जेसीबी मशीन पर बैठकर राहत कार्यों में जुटे।

    जनता जयराम ठाकुर को माफ नहीं करेगी

    उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उनके समय केंद्र से मिले 32,000 करोड़ रुपये वैट मुआवजे का पैसा भवनों पर खर्च कर दिया गया। जनता जयराम ठाकुर और भाजपा को इस भुलावे के लिए माफ नहीं करेगी। 

    ठेकों की पारदर्शी नीलामी से 450 करोड़ का लाभ कमाया

    उन्होंने कहा कि शराब ठेकों की पारदर्शी नीलामी से राज्य सरकार ने 450 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग क्षेत्रों में किए सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों को सुदृढ़ किया जा रहा है।


    यह भी पढ़ें: CM सुक्खू ने मंत्री को रोककर भाजपा विधायक को दिया संबोधन का मौका, अनिल शर्मा बोले- यह मेरा परिवार रहा है 

    हिमकेयर योजना में चोर दरवाजे बंद किए

    अस्पतालों में नई मशीनें लाई जा रही हैं और हिमकेयर योजना में “चोर दरवाजे” बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि “मैं सत्ता सुख के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए राजनीति में आया हूं। 2027 में आप सब मेरे साथ खड़े रहिए, मैं दो वर्ष में हिमाचल को आत्मनिर्भर और 2032 तक देश का सबसे अमीर राज्य बना दूंगा।”

    यह भी पढ़ें: मंडी में जयराम ठाकुर पर फिर हमलावर हुए राजस्व मंत्री नेगी, ...हिमाचल के निकम्मे मुख्यमंत्री साबित हुए, लुटाया पैसा 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: आपदा में सब कुछ खोने वाली 14 महीने की नितिका को सरकार दिए 28 लाख रुपये, CM बोले- ऐसी बेटियां अब अकेली नहीं