Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Disaster: भारी बारिश के कारण एसीएफ प्रारंभिक परीक्षा सहित पुलिस भर्ती दस्तावेज सत्यापन स्थगित

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 06:50 PM (IST)

    Himachal Pradesh Disaster हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। लोक सेवा आयोग ने ACF परीक्षा 5 अक्टूबर 2025 तक स्थगित की है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती का दस्तावेज़ सत्यापन भी 26 सितंबर को शिमला में होगा। मंडी जिले के 413 अभ्यर्थियों को नए कार्यक्रम के अनुसार उपस्थित होना होगा।

    Hero Image
    भारी वर्षा व भूस्खलन के कारण परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

    जागरण टीम, मंडी। Himachal Pradesh Disaster, हिमाचल प्रदेश में लगातार भारी वर्षा, भूस्खलन व बादल फटने से हालात बिगड़ गए हैं। इसी कारण परीक्षाओं को स्थगित किया जा रहा है व अगली तिथि तय की जा रही है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सात सितंबर 2025 को तय वन विभाग के एसीएफ पद की प्रारंभिक परीक्षा को पांच अक्टूबर 2025 तक के लिए स्थगित कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश में बरसात से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में यह मुद्दा उठने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उसके बाद आयोग ने परीक्षा को स्थगित कर नई तिथि तय की है।

    पुलिस भर्ती दस्तावेज सत्यापन स्थगित

    छह सितंबर को जिला मंडी के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) भर्ती-2024 का दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। उम्मीदवारों की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह प्रक्रिया अब 26 सितंबर को जिला शिमला के पुलिस लाइन भराड़ी में आयोजित की जाएगी। इसमें जिला मंडी के कुल 413 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।

    यह भी पढ़ें- Himachal Panchayat Chunav: पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने सदन में स्पष्ट की स्थिति, निर्माण कार्यों में राहत की तैयारी

    सत्यापन तिथियों में हुआ बदलाव

    अब कांगड़ा, चंबा और ऊना जिले के अभ्यर्थियों का सत्यापन 24 से 25 सितंबर को होगा। वहीं मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू और लाहुल-स्पीति के उम्मीदवारों के दस्तावेज़ 26 से 27 सितंबर को जांचे जाएंगे। शिमला, सोलन, किन्नौर और सिरमौर जिलों के अभ्यर्थियों का सत्यापन 28 और 29 सितंबर को तय किया गया है। सभी जिलों का सत्यापन पुलिस लाइंस भराड़ी, जिला शिमला में होगा। भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में कोई नया काल लेटर जारी नहीं किया जाएगा। पहले से जारी ई-काल लेटर ही मान्य रहेंगे और उम्मीदवार इन्हीं के आधार पर उपस्थित हो सकते हैं।

    नया शेड्यूल दस्तावेज़ सत्यापन

    • जिला पुरानी तिथि नई तिथि स्थल
    • कांगड़ा 04.09.2025 24.09.2025 पुलिस लाइंस भराड़ी, शिमला
    • चंबा 05.09.2025 25.09.2025 पुलिस लाइंस भराड़ी, शिमला
    • ऊना 05.09.2025 25.09.2025 पुलिस लाइंस भराड़ी, शिमला
    • मंडी 06.09.2025 26.09.2025 पुलिस लाइंस भराड़ी, शिमला
    • बिलासपुर 07.09.2025 27.09.2025 पुलिस लाइंस भराड़ी, शिमला
    • हमीरपुर 07.09.2025 27.09.2025 पुलिस लाइंस भराड़ी, शिमला
    • कुल्लू 07.09.2025 27.09.2025 पुलिस लाइंस भराड़ी, शिमला
    • लाहुल-स्पीति 07.09.2025 27.09.2025 पुलिस लाइंस भराड़ी, शिमला
    • शिमला 08.09.2025 28.09.2025 पुलिस लाइंस भराड़ी, शिमला
    • सोलन 08.09.2025 28.09.2025 पुलिस लाइंस भराड़ी, शिमला
    • किन्नौर 09.09.2025 29.09.2025 पुलिस लाइंस भराड़ी, शिमला
    • सिरमौर 09.09.2025 29.09.2025 पुलिस लाइंस भराड़ी, शिमला

    इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं अभ्यर्थी

    पुलिस प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों से कहा है कि वे नए कार्यक्रम के अनुसार तैयारी करें व समय पर उपस्थित रहें। किसी भी प्रकार की जानकारी या प्रश्न के लिए अभ्यर्थी एचपीपीएससी कार्यालय से कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच 0177-2624313 तथा टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए खर्चों में कटौती करेगी सुक्खू सरकार, ....बेघर व भूमिहीन को एक बीघा जमीन