IIT Mandi: रिया अरोड़ा को राष्ट्रपति व वैभव को मिलेगा निदेशक स्वर्ण पदक, 13वें दीक्षा समारोह में 602 विद्यार्थी पाएंगे डिग्री
आईआईटी मंडी में 13वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रिया अरोड़ा को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक और वैभव केशरवानी को निदेशक स्वर्ण पदक मिला। समारोह में 602 विद्यार्थियों को डिग्री और पीएचडी की उपाधि दी गई। कंवल जीत सिंह ढिल्लों ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जिसमें नवाचार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष पुरस्कार भी दिए गए।

हिमाचल प्रदेश के मंडी स्थित आईआईटी का परिसर। जागरण आर्काइव
जागरण संवाददाता, मंडी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) मंडी के 13वें दीक्षा समारोह में बीटेक की छात्रा रही रिया अरोड़ा को राष्ट्रपति व वैभव केशरवानी को निदेशक स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। दीक्षा समारोह का आयोजन 13नवंबर को होगा।
सीएसआइआर के पूर्व महानिदेशक प्रो. शेखर सी मांडे मुख्य अतिथि होंगे। ऐशल गुप्ता को रानी गोंसाल्वेस स्मृति पदक व स्नातकोत्तर के भव्य को संस्थान स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।
602 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री व पीएचडी उपाधि
समारोह में अपना प्रशिक्षण पूरा कर चुके 602 विद्यार्थियों को बीटेक, स्नातकोत्तर की डिग्री व पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। 602 में 288 छात्र बीटेक वाले है।
कंवल जीत सिंह ढिल्लों करेंगे अध्यक्षता
कार्यक्रम की अध्यक्षता बोर्ड आफ गवर्नर्स के अध्यक्ष सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल कंवल जीत सिंह ढिल्लों करेंगे। दीक्षा समारोह में नवाचार, अनुसंधान व उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए कई विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
इनको मिलेंगे पदक
रिया अरोड़ा राष्ट्रपति स्वर्ण पदक ,वैभव केशरवानी निदेशक स्वर्ण पदक,भव्य संस्थान स्वर्ण पदक (स्नातकोत्तर) (PG) ईशान संस्थान रजत पदक बीटेक (बायो-इंजीनियरिंग) (इनका पदक बीटेक,एमटेक की दोहरी डिग्री पूर्ण होने के बाद ही प्रदान किया जाएगा। बिश्वदीप पुरकायस्थ संस्थान रजत पदक बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) (इनका पदक बीटेक द्वितीय प्रमुख विषय की डिग्री पूर्ण होने के बाद ही प्रदान किया जाएगा) रिया अरोड़ा संस्थान रजत पदक बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) राज सिंह बानी संस्थान रजत पदक बीटेक (डेटा साइंस इंजीनियरिंग) लखन धर्मवीर गुप्ता संस्थान रजत पदक बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) आरुष समधिया संस्थान रजत पदक बीटेक (इंजीनियरिंग फिजिक्स) केशव वर्मा संस्थान रजत पदक बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) ऐशल गुप्ता रानी गोंसाल्वेस स्मृति पदक, यशस्वी त्रिवेदी संस्थान रजत पदक एमबीए (डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) निखिल त्यागी संस्थान रजत पदक एमटेक (वीएलएसआई) प्रवीण कुमार संस्थान रजत पदक एमएससी (एप्लाइड मैथमैटिक्स) (इनका पदक एमएससी एवं पीएचडी की दोहरी डिग्री कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद प्रदान किया जाएगा) वंशिका गुप्ता संस्थान रजत पदक एमएससी (रसायन विज्ञान) भव्य संस्थान रजत पदक एमएससी (भौतिकी) अक्षत शर्मा, किरण बाला अरोड़ा स्मृति पुरस्कार, अनुग्रह के. कुरियन उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि पुरस्कार एमए (डेवलपमेंट स्टडीज) नजनीन खातून उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि पुरस्कार एमटेक (बायोटेक्नोलाजी) वैभव शर्मा उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि पुरस्कार एमटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) वानोडे आशीष योगेंद्र उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि पुरस्कार एमटेक (पावर इलेक्ट्रानिक्स एंड ड्राइव्स) व दीक्षांत शर्मा उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि पुरस्कार एमटेक (स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग) प्रदान किया जाएगा।
किस विषय के कितने छात्रों को मिलेगी डिग्री
बैचलर आफ टेक्नोलाजी (288) बैचलर आफ टेक्नोलाजी एवं मास्टर आफ टेक्नोलाजी (बीटेक,एमटेक दोहरी डिग्री कार्यक्रम के अंतर्गत) एक, बायो-इंजीनियरिंग में बैचलर आफ टेक्नोलाजी एंव बायो-इंजीनियरिंग में मास्टर आफ टेक्नोलाजी (बीटेक,एमटेक एकीकृत दोहरी डिग्री कार्यक्रम के अंतर्गत) तीन, डॉ. आफ फिलासफी (पीएचडी) 64,भौतिकी में मास्टर आफ साइंस एवं डाक्टर आफ फिलासफी (एकीकृत एमएससी,पीएचडी कार्यक्रम के अंतर्गत) चार, डेवलपमेंट स्टडीज में मास्टर आफ आर्ट्स (एमए) 15,डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में मास्टर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) 47, मास्टर आफ साइंस (रिसर्च) एवं डाक्टर आफ फिलासफी (पीजी,पीएचडी की दोहरी डिग्री कार्यक्रम के अंतर्गत) एक,मास्टर आफ साइंस (रिसर्च)/मास्टर आफ टेक्नोलाजी (रिसर्च) 22,एप्लाइड मैथेमेटिक्स में मास्टर आफ साइंस (एमएससी) 25,रसायन विज्ञान में मास्टर आफ साइंस (एमएससी) 25,भौतिकी में मास्टर आफ साइंस (एमएससी) 25 व मास्टर आफ टेक्नोलाजी (एमटेक) के 82 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।