Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली ब्लास्ट के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट, बम निरोधक दस्ते भी सतर्क; इन एंट्री प्वाइंट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

    By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 11 Nov 2025 12:51 PM (IST)

    दिल्ली में लाल किले के पास धमाके के बाद हिमाचल प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है और बम निरोधक दस्तों को सतर्क कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षकों को प्रमुख स्थानों और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। होटलों और धार्मिक स्थलों में ठहरे लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

    Hero Image

    शिमला के शोघी में वाहनों की जांच करती पुलिस। जागरण

    राज्य ब्यूरो, शिमला। दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में बम निरोधक दस्तों के साथ डाग स्क्वायड भी अलर्ट पर रखे गए हैं। प्रदेश की सभी सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। 

    प्रदेश के सभी पुलिस जिलों के पुलिस अधीक्षकों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों, प्रमुख स्थानों और बड़े मंदिरों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी से विशेष रूप से निगरानी रखी जा रही है। प्रदेश के एंट्री प्वाइंट पर जांच की जा रही है। 

    प्रदेश में जिला कांगड़ा के कंडवाल, सोलन में परवाणू, बिलासपुर सहित शिमला में शोघी में वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। चंबा में भी पुलिस अलर्ट है। ऊना में कुछ ढील दिखी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लंबे समय से होटलों में ठहरे लोगों की हो रही पड़ताल

    प्रदेश के सभी जिलों में होटलों, होम स्टे ओर धार्मिक स्थलों में ठहरे लोगों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही बीते एक सप्ताह और इससे पूर्व ठहरे लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। विशेष रूप से संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। 

    अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात, सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी

    सुरक्षा में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें किसी भी अज्ञात वस्तु का पता चलने पर पुलिस को जानकारी देने को कहा गया है। तुरंत कार्रवाई दल भी अलर्ट पर रखे हुए हैं। पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के साथ लगती सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में धमाके के बाद हिमाचल में नाम का अलर्ट, यहां रात को एंट्री प्वाइंट पर नहीं थी कोई व्यवस्था

    हिमाचल में हाई अलर्ट : डीजीपी

    हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने बताया कि हिमाचल में हाई अलर्ट जारी किया गया है। बम निरोधक दस्तों के साथ डॉग स्क्वायड भी अलर्ट पर हैं। पुलिस अधीक्षकों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।