Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस नेता दे रहे प्रधानमंत्री को गाली', हिमाचल भाजपा अध्यक्ष बिंदल बोले- जनता कभी माफ नहीं करेगी

    Updated: Sat, 30 Aug 2025 03:01 PM (IST)

    Himachal Pradesh BJP हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को गाली देने वाली पार्टी बताया और कहा कि जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। बिंदल ने राहुल गांधी पर संवैधानिक संस्थाओं को अपमानित करने का आरोप लगाया और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने को अक्षम्य अपराध बताया।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल।

    जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Pradesh BJP, हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर बहुत बड़ी कुंठा का शिकार है। यह पार्टी 400 से ज्यादा सीटें लेकर लगातार 60 साल तक सत्ता में रही, इस पार्टी को आज की जनता लगातार नकार रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बड़े-बड़े प्रदेश कांग्रेस पार्टी के हाथ से छूट गए हैं, जहां कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पा रही है। ये छटपटाहट इस स्तर तक पहुंच गई है कि संविधानिक संस्थाओं को देश के अंदर गाली देना, देश के बाहर गाली देना, यह राहुल गांधी की फितरत में शामिल हो गया है।

    डा बिंदल ने कहा कि चुनाव आयोग पूरे देश में प्रदेशोंं में पिछले कई दशकों से चुनाव करवाता आया है, वो चुनाव आयोग जिसने पूरे देश में लगभग 60 साल तक कांग्रेस की सरकारें बना कर दीं, वो चुनाव आयोग जब कांग्रेस की सरकार बनाता है, राहुल गांधी की दृष्टि में वो निष्पक्ष होता है। वहीं किसी और पार्टी की सरकार बन जाने पर राहुल गांधी की दृष्टि में चुनाव आयोग निकम्मा हो जाता है।

    अपशब्दों के लिए देश की जनता कभी क्षमा नहीं करेगी 

    डाॅ बिंदल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी न केवल देश के प्रधानमंत्री हैं। उनके प्रति हर मंच पर अपशब्दों का प्रयोग करना, उनकी माता के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करना, राहुल गांधी के मंच पर खड़े हुए कांग्रेसी नेता उनके इशारे पर कुछ भी कहते रहेंगे, यह अक्षम्य अपराध है। देश की जनता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल किए गए अपशब्दों के लिए कभी क्षमा नहीं करेगी।

    यह भी पढ़ें- Chamba Disaster: मुख्यमंत्री ने चंबा में नुकसान का किया हवाई निरीक्षण, राजस्व मंत्री नेगी 40 KM पैदल चलकर पहुंच गए भरमौर

    यह भी पढ़ें- हिमाचल सरकार को 10 तरह के सैस से हुई 762 करोड़ रुपये की आय, किस उपकर से आया सबसे ज्यादा पैसा?