Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दिल्ली में CM केजरीवाल से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू, बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए बिजली आपूर्ति पर की चर्चा

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Mon, 29 May 2023 03:58 PM (IST)

    हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार देर शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात की। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष तौर पर बैठक में बिजली का एजेंडा रखा गया।

    Hero Image
    दिल्ली में CM केजरीवाल से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू

    शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश में स्थापित हो रहे बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए 120 मेगावाट बिजली चाहिए। तभी पार्क में आने वाली दवा कंपनियों को विद्युत आपूर्ति की जा सकती है। प्रदेश सरकार बल्क ड्रग फार्मा पार्क में सभी सुविधाएं प्रदान करना सुनिश्चित करना चाहती है। इसी संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार देर शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नई दिल्ली में भेंट की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने ऊना जिले में स्थापित होने वाले बल्क ड्रग पार्क के लिए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के सहयोग से विद्युत आपूर्ति पर चर्चा की। दिल्ली की भी बीबीएमबी में हिस्सेदारी है, प्रदेश सरकार बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए पर्याप्त विद्युत आपूर्ति चाहती है।

    उन्होंने राष्ट्रीय महत्व की रेणुका और किशाऊ जल विद्युत परियोजनाओं के सांझे जल बंटवारे के समझौते के बारे तथा इनके शीघ्र कार्यान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

    उन्होंने बताया कि यमुना जल बंटवारे के संबंध में दिल्ली और हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्य हुए समझौता ज्ञापन के संबंध में भी दिल्ली सरकार से विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया भी उपस्थित थे।