Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल सरकार ने 3 साल बाद निगम और बोर्डों में की तैनाती, दो दिन में 5 नेताओं को जिम्मेदारी; क्या अब कांगड़ा की बारी?

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 26 Nov 2025 12:27 PM (IST)

    हिमाचल सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले बोर्डों और निगमों में नियुक्तियां की हैं। तीन साल बाद, पांच नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें अनुराग शर्मा एचपीएसआइडीसी के उपाध्यक्ष बने। कांगड़ा के नेताओं को भी मौका मिलने की संभावना है। सुरेंद्र शर्मा एचपीएमसी के उपाध्यक्ष और शशि शर्मा जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए। लाल सिंह कौशल अनुसूचित जाति निगम के अध्यक्ष और छत्तर सिंह ठाकुर युवा बोर्ड के उपाध्यक्ष बने। मंडी में सियासी संतुलन साधने का प्रयास किया गया है।

    Hero Image

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

    जागरण टीम, शिमला/धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले सरकार ने बोर्ड व निगमों में ताजपोशी कर दी है। सरकार ने तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर गत दो दिन में बोर्ड और निगमों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। सोमवार को एक नियुक्ति की थी, वहीं मंगलवार को चार और नियुक्तियां कीं।

    सोमवार को सरकार ने कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रमुख अनुराग शर्मा को हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (एचपीएसआइडीसी) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। मंगलवार को उन्होंने कार्यभार भी संभाल लिया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांगड़ा के नेताओं को भी मिल सकता है मौका

    अब क्यास लगाए जा रहे हैं कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भी नेताओं को जिम्मेदारी दी जा सकती है। खासतौर पर धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से किसी नेता को सरकार में जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन रही है।

    सुरेंद्र शर्मा बनाए एचपीएमसी उपाध्यक्ष

    मंगलवार को सरकार ने चौपाल क्षेत्र के कांग्रेस नेता सुरेंद्र शर्मा को हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग कार्पोरेशन (एचपीएमसी) का उपाध्यक्ष बनाया। सुरेंद्र शर्मा कांग्रेस हाईकमान में अच्छी पकड़ रखते हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में चौपाल सीट से टिकट के मजबूत दावेदार थे। उनकी नियुक्ति को क्षेत्रीय संतुलन और संगठनात्मक योगदान, दोनों को साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

    शशि शर्मा जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष

    मंडी जिले के कांग्रेस नेता शशि शर्मा को जल प्रबंधन बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। शशि शर्मा लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं। उनकी तैनाती से मंडी जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह बढ़ने की उम्मीद है। 

    लाल सिंह कौशल बनाए अध्यक्ष

    सरकार ने लाल सिंह कौशल को हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम सोलन का अध्यक्ष नियुक्त किया है। लाल सिंह कौशल बल्ह के गांव दियारगी के रहने वाले हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्याम भगत नेगी की ओर से मंगलवार देर शाम इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। 

    यह भी पढ़ें: नमांश के लिए शांति पाठ के बाद फिर देश सेवा की उड़ान भरेगी विंग कमांडर अफशान, पिता बोले- देखिए ये मेरा बेटा...देश में 4 ही ऐसे पायलट

    छतर सिंह ठाकुर युवा बोर्ड उपाध्यक्ष

    प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर को सरकार ने उन्हें हिमाचल प्रदेश राज्य युवा बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। छत्तर ठाकुर रोहड़ू उपमंडल के अढ़ाल गांव के रहने वाले हैं। छत्तर सिंह ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे बेहतर तरीके से निभाएंगे।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा सत्र शुरू होते ही पंचायत चुनाव पर स्थगन प्रस्ताव लाया विपक्ष, CM ने स्वीकारा, बोले- आपकी तो आदत ही बन गई 

    मंडी में सियासी संतुलन बिठाने की कोशिश

    सरकार ने मंडी जिले के दो कांग्रेस नेताओं को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाया है। मंडी जिले से कांग्रेस का एक ही विधायक है। इन दोनों ही नियुक्तियों को सियासी संतुलन बिठाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा होने का कार्यक्रम भी मंडी में मनाने जा रही है। इससे पहले हुई इन नियुक्तियों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।