Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में खस्ताहाल फोरलेन से टोल टैक्स वसूलने का मामला विधानसभा में गूंजा, आज बैठक लेंगे अध्यक्ष

    Himachal Pradesh Vidhan Sabha हिमाचल प्रदेश विधानसभा में फोरलेन सड़कों की खस्ता हालत पर टोल टैक्स वसूली का मामला उठाया गया। बिलासपुर के विधायकों ने सड़कों की दुर्दशा से जनता को हो रही परेशानी बताई और टोल टैक्स माफ करने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने NHAI अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई है ताकि समस्या का समाधान किया जा सके।

    By Jagran News Edited By: Rajesh Kumar Sharma Updated: Thu, 28 Aug 2025 12:21 PM (IST)
    Hero Image
    मंडी में खस्ताहाल फोरलेन से गुजरती गाड़ियां। जागरण

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh Vidhan Sabha, हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शून्यकाल के दौरान खस्ताहाल फोरलेन से टोल टैक्स वसूलने का मामला गूंजा। बिलासपुर सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल और श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा ने फोरलेन सड़कों की खस्ता हालत और इस कारण स्थानीय लोगों के साथ इन सड़कों से यात्रा करने वाले अन्य लोगों को हो रही दिक्कत का मामला उठाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्वाल ने कहा, फोरलेन सड़कों के बंद होने अथवा इनकी खस्ताहाल स्थिति में इन सड़कों से गुजरने वाले वाहन चालकों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाना चाहिए। फोरलेन बंद होने की स्थिति में भी आसपास के लोगों को कई मौकों पर दो-दो बार टोल टैक्स देना पड़ रहा है।

    विधानसभा अध्यक्ष करेंगे आज बैठक

    इस पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा, 28 अगस्त को प्रदेश में फोरलेन सड़कों के निर्माण के कारण लोगों को हो रही परेशानी पर शिमला में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के अधिकारियों से बैठक करेंगे।

    उन्होंने एनएचएआइ के शीर्ष अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, प्रधान सचिव लोक निर्माण और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी बैठक में मौजूद रहने को कहा है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी न्योता दिया है। 

    यातायात नियंत्रित करने में नाकाम

    विधायक रणधीर ने कहा, कोई भी फोरलेन सड़क बंद होने की स्थिति में हम यातायात को नियंत्रित करने में नाकाम हो रहे हैं। उन्होंने बिलासपुर की स्वारघाट सुरंग के पास हुए भूस्खलन के कारण यातायात डायवर्ट करने का मामला उठाया और कहा कि इस दौरान पर्याप्त पुलिस जवान तैनात न किए जाने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। उचित सूचना के अभाव में एक वाहन भूस्खलन में भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

    बटालियन से जवान तैनात किए जाएं

    उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसी स्थिति में बटालियन से जवानों को यातायात नियंत्रित करने के लिए तैनात किया जाना चाहिए। फोरलेन खराब होने या बंद होने की स्थिति में उपायुक्त या डीएफओ के पास टोल टैक्स की वसूली बंद करने के अधिकार हैं। शून्यकाल में विधायक केवल सिंह पठानिया, अनुराधा राणा, किशोरी लाल ने भी अपने-अपने क्षेत्र के मामले उठाए।

    यह भी पढ़ें- Himachal Assembly: चंबा व कुल्लू की आपदा पर सदन में हंगामा, जयराम ठाकुर का निशाना, CM राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यस्त

    यह भी पढ़ें- पौंग बांध का जलस्तर और बढ़ा; आज 1.10 लाख क्यूसेक पानी छोड़ेगा BBMB, पंजाब व कांगड़ा के लिए अलर्ट