Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Weather: ठंड से कंपकंपाने लगा हिमाचल, आज से अगले पांच दिनों के लिए हो जाएं सावधान, अब और गिरेगा पारा

    Updated: Thu, 16 Oct 2025 08:11 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में ठंड बढ़ गई है, जिससे लोग कंपकंपा रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए चेतावनी जारी की है, जिसमें तापमान और गिरने की संभावना है। शीतलहर का प्रकोप जारी है, और कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है। लोगों को ठंड से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    Hero Image

    बर्फबारी के बाद हिमाचल का मौसम (जागरण फोटो)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में इन दिनों दिन में तेज धूप और सुबह-शाम की ठंड लोगों को तंग कर रही है। इससे कई लोग बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईरान व अफगानिस्तान से शुष्क व ठंडी हवाएं चलने के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह-शाम न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। अधिक ऊंचाई वाले कल्पा, केलंग, ताबो, जुब्बड़हट्टी, भरमौर व शिमला में न्यूततम तापमान में बुधवार को एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।

    प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। एक सप्ताह तक प्रदेशभर में वर्षा व हिमपात की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 16 से 21 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

     

    केलंग में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ठंडा स्थल रहा। जनजातीय क्षेत्रों में ठंड का असर लगातार जारी है और कई ऊंचाई वाले इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है।

    शिमला, मनाली, डलहौजी और धर्मशाला में सुबह-शाम की ठंड और दिन में हल्की धूप के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। 24 घंटों में सराहन में 1.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। सुंदरनगर में सुबह घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 100 मीटर तक सीमित रही।