हिमाचल में लाहौल-स्पीति और केलंग सबसे ठंडा, पढ़ें एक नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम?
शिमला में मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 1 नवंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। वर्षा या हिमपात की संभावना नहीं है, दिन में धूप खिलेगी। रात में तापमान गिरने से ठंडक बनी रहेगी। लाहुल स्पीति जिले का केलंग सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य शहरों में भी तापमान में गिरावट आई है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा।

File Photo
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल में पहली नवंबर तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहीं भी वर्षा व हिमपात की संभावना नहीं जताई है। इस दौरान दिन में धूप खिलने से तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है, लेकिन रात को तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे रातें ठंडी बनी रहेंगी।
हालांकि रात का तापमान गिरने से ठंडक बनी रही। प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.1 डिग्री की गिरावट देखी गई । जनजातीय क्षेत्रों में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है।
लाहुल स्पीति जिले के मुख्यालय केलंग में न्यूनतम तापमान सबसे कम 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। इसी जिला के ताबो में एक और कुकुमसेरी में 1.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इन क्षेत्रों में ठंडक का प्रभाव अधिक बना
प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में भी तापमान में गिरावट आई है। शिमला में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दिन के न्यूनतम तापमान के मुकाबले 0.4 डिग्री कम था। मनाली में न्यूनतम तापमान 6.1, सुंदरनगर में 10.7, भुंतर में नौ, कल्पा में 3.5, धर्मशाला में 11.9 और ऊना में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं आएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।