Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MLA विनय कुमार बने हिमाचल कांग्रेस के नए कप्तान, CM सुक्खू ने बधाई देते हुए कहा- 'आपका जनसेवा का अनुभव पार्टी को देगा नई दिशा'

    Updated: Sun, 23 Nov 2025 09:22 AM (IST)

    विनय कुमार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष बने हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। विनय कुमार की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

    Hero Image

    विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, शिमला। विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है। वे सिरमौर से कांग्रेस विधायक हैं।

    अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से आने वाले विनय कुमार के सामने पंचायत चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने और भंग पड़ी कांग्रेस कमेटियों को एकजुट करने की चुनौती है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी उनके नाम पर सहमति जताई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विनय कुमार को बधाई देते हुए कहा कि 'विधायक दल के मेरे साथी विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं। आपका लंबे समय का जनसेवा का अनुभव निश्चित ही संगठन को नई दिशा और नई ताकत देगा। हम एकजुट होकर कांग्रेस विचारधारा को मजबूत करेंगे और संगठन की मजबूती को नया आयाम देंगे।'