Rahul Gandhi: वीरभद्र के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के अगले दिन शिमला पहुंचे राहुल, क्या रहेगा शेड्यूल?
राहुल गांधी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के एक दिन बाद शिमला पहुंचे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनका स्वागत किया। सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा पहले से ही छराबड़ा में हैं, जहाँ राहुल उनसे मिलने गए। रॉबर्ट वाड्रा के भी शिमला आने की संभावना है। राहुल गांधी का कोई आधिकारिक कार्यक्रम अभी तय नहीं है, लेकिन वे कुछ दिन छराबड़ा में रुक सकते हैं।

राहुल गांधी के शिमला पहुंचने पर स्वागत करते कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह।
राज्य ब्यूरो, शिमला। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को शिमला पहुंचे। उनका काफिला दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर संजौली से छराबड़ा के लिए रवाना हुआ। राहुल गांधी चंडीगढ़ से शिमला के अन्नाडेल तक हेलीकॉप्टर से पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने उनका स्वागत किया।
वीरभद्र सिंह के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए थे राहुल
सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा सोमवार को शिमला रिज में हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंची थीं। राहुल गांधी इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। वह आज शिमला पहुंचे हैं। बताया जा रहा है राहुल गांधी तय कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण 13 अक्टूबर के शिमला कार्यक्रम में नहीं आए थे। मंगलवार को शिमला पहुंचने पर वीरभद्र सिंह के पुत्र एवं कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने उनका स्वागत किया।
प्रियंका के पति भी पहुंच सकते हैं शिमला
प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा भी शिमला आ सकते हैं। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा तीन दिन से छराबड़ा में ठहरी हुई हैं, जहां आज राहुल गांधी भी उनसे मिलने पहुंचे हैं।
अधिकारिक कार्यक्रम नहीं तय
राहुल गांधी एक-दो दिन छराबड़ा में रुक सकते हैं। मंगलवार सुबह वह हरियाणा में थे, जिसके बाद वह शिमला पहुंचे। हालांकि, उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम फिलहाल तय नहीं है।
यह भी पढ़ें: वीरभद्र सिंह की विचारधारा के साथ चलने का संदेश, प्रियंका ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ, राठौर की तारीफ के क्या मायने?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।