Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्नोफॉल देखने का सपना रह जाएगा अधूरा! रोहतांग पास पर्यटकों के लिए बंद, अब क्या है ऑप्शन?

    Updated: Wed, 26 Nov 2025 07:58 AM (IST)

    रोहतांग पास भारी बर्फबारी के कारण पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है, जिससे स्नोफॉल देखने की चाह रखने वालों को निराशा हो सकती है। सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया है। हालांकि, पर्यटक सोलंग वैली और गुलाबा जैसे अन्य स्थानों पर बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बर्फबारी की संभावना जताई है।

    Hero Image

    रोहतांग पास आज पर्यटकों के लिए बंद (जागरण फोटो)

    जागरण टीम, शिमला/मनाली। पर्यटक 26 नवंबर को भी बर्फ से ढके रोहतांग दर्रे में नहीं जा पाएंगे। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) रोहतांग दर्रे में सड़क मरम्मत का कार्य कर रहा है जो बुधवार को भी जारी रहेगा।

    हालांकि, पर्यटकों के लिए यह विकल्प है कि वे 30 नवंबर तक रोहतांग जा सकते हैं, अगले चार दिनों तक रोहतांग पास आधिकारिक तौर पर खुला रहेगा, अगर हालात सामान्य रहे तो प्रशासन आगे भी कुछ दिन इसे बहाल रख सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग ने दो दिसंबर तक मौसम साफ रहने व शुष्क ठंड रहने की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में वर्षा की संभावना नहीं है। सुबह और शाम की ठंड लगातार बढ़ रही है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

    प्रदेश में सबसे कम तापमान ताबो में -7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का तापमान शिमला और अन्य स्थानों से अधिक रहा। ताबो का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शिमला का अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा। धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।