वीरभद्र सिंह की 9 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कल, शिमला पहुंची सोनिया व प्रियंका, सचिन पायलट सहित ये नेता भी पहुंचेंगे
शिमला के रिज मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा विशेष रूप से इस कार्यक्रम के लिए शिमला पहुंची हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोनिया गांधी का स्वागत किया। कार्यक्रम में सचिन पायलट समेत कई नेता शामिल होंगे। वीरभद्र सिंह के राजनीतिक जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मूर्तिकार राम सुतार ने 9 फीट ऊंची मूर्ति का प्रारूप तैयार किया है।

शिमला पहुंची सोनिया गांधी का स्वागत करते हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू। जागरण
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश राजधानी शिमला के रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण होगा। कार्यक्रम के लिए रिज मैदान को सजा दिया गया है। सोमवार सुबह 11 बजे इस प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। प्रतिमा के अनावरण के साथ ही कांग्रेस की जनसभा भी होगी।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा भी विशेष तौर पर इस कार्यक्रम के लिए शिमला पहुंची हैं।
प्रियंका वाड्रा अपनी मां सोनिया गांधी के साथ शिमला के छराबड़ा स्थित अपने घर पर रुकी है। उनका कुछ दिन यहां रुकने का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से कार्यकर्ता आएंगे। सबसे अधिक भीड़ शिमला जिला से लाने की चुनौती है। विक्रमादित्य सिंह खुद इसको लेकर बैठकें कर रहे हैं।
शिमला पहुंची सोनिया व प्रियंका का सीएम ने किया स्वागत
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी शिमला पहुंची। चंडीगढ़ से हेलीकॉप्टर के माध्यम से शिमला पहुंचीं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद चंडीगढ़ पहुंचे थे। शिमला के अनाडेल हेलीपैड पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी सरकार के मंत्रियों के साथ उनका स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल सहित अन्य नेता मौजूद थे। सोनिया गांधी यहां से सड़क मार्ग द्वारा छराबड़ा गई। प्रियंका वाड्रा उनके बाद चंडीगढ़ से सड़क मार्ग द्वारा शिमला आई हैं। सोमवार को दोनों सीधे रिज मैदान पर पहुंचेंगी।
ये नेता पहुंचेंगे शिमला
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अस्वस्थ है, इस कारण वह कार्यक्रम में नहीं आएंगे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल, सचिन पायलट, दीपेंद्र हुड्डा, प्रीतम सिंह, रणदीप सुरजेवाला, चेतन चौहान, विदित चौधरी सहित कई अन्य राज्यों के नेता इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल बीते शुक्रवार को शिमला आ चुकी हैं। उन्होंने जिनसे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ओक ओवर में मुलाकात भी की थी।
उपमुख्यमंत्री ने की रजनी पाटिल से मुलाकात
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की। हाईकमान ने उन्हें वोटर चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिन्होंने हस्ताक्षर अभियान में अब तक हुई कार्य के बारे में बताया और प्रदेश के संगठन को लेकर विस्तार से चर्चा की। सोमवार को होने वाले कार्यक्रम पर बातचीत हुई।
रिज पर लगेगी फोटो प्रदर्शनी
रिज मैदान पर प्रतिमा का अनावरण होना है। यहां पर वीरभद्र सिंह के राजनीतिक जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जनसभा के लिए भारी भीड़ जुटाने का लक्ष्य वरिष्ठ नेताओं को दे रखा है। सबसे अधिक भीड़ शिमला जिला से लाने की चुनौती है।
शिमला ग्रामीण में खुद विक्रमादित्य सिंह जिम्मेदारी देख रहे हैं तो वहीं कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल पिछले कल ठियोग गई थी वहां पर भी कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में आने का आग्रह किया था। को मोबलाइज किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस के सह प्रभारियों ने भी यहां पूरा दमखम लगाया हुआ है। इसके बाद स्व. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद एक जनसभा भी होगी।
9 फीट ऊंची है मूर्ति, विश्व प्रख्यात मूर्तिकार राम सुतार ने तैयार किया है प्रारूप
नोएडा के विश्व प्रख्यात मूर्तिकार राम सुतार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की मूर्ति का प्रारूप तैयार किया है। 9 फिट ऊंची यह मूर्ति हैं। इसके निर्माण पर करीब 24 लाख खर्च हुए हैं। राम सुतार व्योवृद्ध है। उनका बेटे अनिल सुतार भी मूर्तिकार है। इनका स्टूडियों है जिसमें पूरी टीम मूर्तियों को तैयार करती है। राम सुतार इससे पहले भी कई महापुरुषों की विशाल-विशाल मूर्तियों को बना चुके हैं। देश की एकता के महानायक सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति भी इन्होंने ने ही बनाई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।