Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल: भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा के साथ शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुका जी मेला, पहली बार झील किनारे होगी आरती

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 29 Oct 2025 04:17 PM (IST)

    सिरमौर जिले में अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेला 31 अक्टूबर से शुरू होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शोभायात्रा के साथ मेले का आगाज करेंगे। पहली बार झील किनारे माता श्रीरेणुकाजी की आरती होगी। 1 नवंबर को एकादशी अमृत स्नान व दंगल होगा। 5 नवंबर को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मेले का समापन करेंगे। इस दौरान भगवान परशुराम जी की कथा का मंचन भी किया जाएगा। उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने तैयारियों की जानकारी दी।

    Hero Image

    जिला सिरमौर में स्थित श्रीरेणुका जी झील और भगवान परशुराम का मंदिर। जागरण

    जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेला 31 अक्टूबर से शुरू होगा। भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा के साथ मेला आरंभ होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इसका आगाज करेंगे। मेले का समापन पांच नवंबर को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। 

    31 अक्टूबर को दोपहर 1:00 बजे जिला प्रशासन ददाहू में मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। 1:35 पर मुख्यमंत्री देव अभिनंदन तथा भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा में पालकियों को कंधा देकर शुभारंभ करेंगे।

    4:15 पर मुख्यमंत्री, भगवान श्री परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। शाम  5:05 मिनट पर मुख्यमंत्री प्रदर्शनियों का उद्घाटन व अवलोकन करेंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झील किनारे पहली बार माता श्रीरेणुकाजी की आरती होगी

    6:00 बजे श्रीरेणुकाजी झील के किनारे पहली बार माता श्रीरेणुकाजी की आरती होगी। 6:35 बजे मुख्यमंत्री सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेंगे। इसी दौरान मुख्यमंत्री का संबोधन भी होगा। 

    झील में एकादशी अमृत स्नान 

    1 नवंबर को तड़के 4:00 बजे पवित्र श्रीरेणुकाजी झील में एकादशी अमृत स्नान व भजनामृत होगा। दोपहर 12:00 बजे से विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। शाम 5:00 बजे सांस्कृतिक संध्या शुरू होगी। 6:00 बजे माता श्रीरेणुकाजी की आरती होगी। 2 नवंबर को शाम 5:00 बजे सांस्कृतिक संध्या तथा 6:00 बजे माता श्रीरेणुकाजी की आरती होगी। 

    पारंपरिक बुडाह नृत्य प्रतियोगिता होगी

    3 नवंबर को पारंपरिक बुडाह नृत्य प्रतियोगिता प्रातः 11:00 से शुरू होगी। शाम 5:00 बजे सांस्कृतिक संध्या तथा 6:00 बजे माता श्रीरेणुकाजी की आरती होगी। 4 नवंबर को शाम 5:00 बजे से सांस्कृतिक संध्या शुरू होगी, जबकि 6:00 बजे माता श्रीरेणुकाजी की आरती होगी। 

    कार्तिक पूर्णिमा पर होगा अमृत स्नान

    5 नवंबर को प्रात: 4:00 बजे कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अमृत स्नान आरंभ होगा। दोपहर 1:20 पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, भगवान श्री परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना कर देव पालकियों को विदाई देंगे। 1:45 बजे राज्यपाल प्रदर्शनियों का अवलोकन करेंगे। 4:00 बजे रेणु मंच से राज्यपाल का संबोधन और पुरस्कार वितरण के साथ मेले का विधिवत समापन होगा। 

    भगवान परशुराम जी की कथा का मंचन होगा

    शाम 6:00 बजे माता श्रीरेणुकाजी की आरती तथा 7:00 बजे से रेणु मंच पर भगवान परशुराम जी की कथा का मंचन होगा। उधर जिला सिरमौर की उपायुक्त एवं श्रीरेणुकाजी विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष प्रियंका वर्मा ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, पार्किंग की व्यवस्था तथा पुलिस प्रशासन की तैनाती के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: CM सुक्खू ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से उठाया हिमाचल में आपदा का मामला, डॉप्लर वेदर रडार सहित ये मुद्दे उठाए

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: कुफरी में पर्यावरणीय नुकसान पर एनजीटी की सख्ती, तय की घोड़े और पर्यटकों की सीमा