Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Landslide: अम्ब में स्कूल जा रहा शिक्षक भूस्खलन की चपेट में आया, मलबे में दब गई बाइक

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 01:27 PM (IST)

    Landslide In Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। अम्ब क्षेत्र में हुए इस हादसे में एक शिक्षक और स्थानीय व्यक्ति मलबे की चपेट में आ गए। नैहरियां-नंदपुर संपर्क मार्ग पर पेड़ हटाने के दौरान अचानक मलबा गिरने से यह घटना हुई। शिक्षक की बाइक मलबे में दब गई जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।

    Hero Image
    जिला ऊना के अम्ब क्षेत्र में भूस्खलन की चपेट में आया शिक्षक व उसकी बाइक। जागरण

    संवाद सहयोगी, अंब (ऊना)। Landslide In Himachal Pradesh, हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण भारी नुकसान हो रहा है। जिला ऊना में स्कूल पर मलबा गिरने के बाद अम्ब क्षेत्र में भूस्खलन की घटना सामने आई है। इस घटना में एक शिक्षक व स्थानीय व्यक्ति मलबे की चपेट में आ गए। थड़ा के पास नैहरियां-नंदपुर संपर्क मार्ग पर सुबह यह हादसा हुआ। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार एक अध्यापक नैहरियां से चौकी मन्यार स्कूल जा रहा था। थड़ा उतराई पर रास्ते में गिरा हुआ पेड़ देखकर उसने अपनी बाइक रोक दी। इस दौरान स्थानीय गांव के निवासी हरनाम सिंह पुत्र स्व. खुशीराम पेड़ को काटकर हटाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान अचानक ऊपर से भारी मलबा आ गया और दोनों भूस्खलन की चपेट में आ गए।

    मलबे में दब गई शिक्षक की बाइक, कड़ी मशक्कत से निकाली

    गनीमत रही कि हरनाम सिंह सुरक्षित बच निकले, हालांकि अध्यापक की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत करने के बाद बाइक को मलबे से बाहर निकाला जा सका। भूस्खलन से सड़क पर भारी मलबा और डंगा टूटने के कारण यह मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Landslide VIDEO: ऊना में भूस्खलन की चपेट में आया स्कूल, दीवारें तोड़कर कमरे में घुसा मलबा; पांच शिक्षक थे अंदर

    अम्ब क्षेत्र की ये सड़कें भी हुई बंद

    इसके अलावा बेहड़ जसवां से चक्क सराय मार्ग अकरोट में भूस्खलन से बाधित हो गया है। वहीं बेहड़ जसवां से बड़ूही मार्ग भी भारी मलबे के कारण पूरी तरह से बंद पड़ा है। जगह-जगह भूस्खलन से अंब क्षेत्र में यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Rain: बड़सर में भारी बारिश के कारण अचानक खड्ड में आए उफान में फंस गया व्यक्ति, VIDEO

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में तीन वर्ष में बढ़ी बादल फटने व बाढ़ की घटनाएं, इस 40 बार आई आपदा, आखिर कैसे टाला जा सकता है नुकसान

    comedy show banner
    comedy show banner