प्रो लीग में लगातार सातवीं बार हारी हॉकी टीम, बेल्जियम ने 6-3 से हराया
प्रो लीग हॉकी के यूरोपीय चरण में भारतीय मेंस टीम करो लगातार सातवीं हार का सामना करना पड़ा। बेल्जियम की टीम ने भारतीय हॉकी टीम को 6-3 से हराया। लीग में महिला टीम का भी अगला मुकाबला बेल्जियम से होगा।
बेल्जियम के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी। फोटो- HIF
एंटवर्प, प्रेट्र। प्रो लीग हॉकी के यूरोपीय चरण में शनिवार को भारतीय मेंस टीम को लगातार सातवीं हार का समाना करना पड़ा। भारतीय टीम को बेल्जियम की टीम ने 6-3 से हराया। बेल्जियम के लिए आर्थर वान डोरेन ने पहले ही मिनट में गोल कर दिया।
इसके बाद 28वें मिनट में अलेक्जेंडर हेंडरिक्स ने गोल किया। भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह ने 36वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर और 38वें मिनट में मनदीप सिंह के फील्ड गोल कर भारत ने बराबरी पर कर दिया।
हालांकि, मैच के चौथे और आखिरी क्वार्टर में बेल्जियम टीम भारतीय टीम पर भारी पड़ी और मैच अपने नाम किया। इस चरण में भारतीय टीम नीदरलैंड्स से 2-1, 3-2, अर्जेंटीना से 3-2, 2-1 से और ऑस्ट्रेलिया से 3-2, 3- 2 से हार चुकी है।
इस चरण के आखिरी मैच में रविवार को भारतीय टीम का मुकाबला एक बार फिर बेल्जियम से होगा। इधर लीग में भारतीय महिला हॉकी टीम को भी बेल्जियम से 1-5 से शिकस्त के साथ लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। लीग में महिला टीम का भी अगला मुकाबला बेल्जियम से होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।