Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एशिया कप में विश्व कप की टिकट पाने पर नजरें, बिहार के राजगीर में हॉकी एशिया कप की शुरुआत कल से

    तीन बार के चैंपियन भारत शुक्रवार से शुरू हो रहे पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में खराब हालिया प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए खिताब जीतकर अगले साल होने वाले विश्व कप का टिकट पक्का करना चाहेगा। भारत का पहला मुकाबला पूल-ए में चीन से होगा। भारत और चीन के अलावा इस ग्रुप में जापान और कजाखस्तान हैं। पूल-बी में मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया मलेशिया बांग्लादेश और चीनी ताइपे शामिल हैं।

    By Digital Desk Edited By: Rajat Gupta Updated: Thu, 28 Aug 2025 08:45 PM (IST)
    Hero Image
    शुक्रवार से हो रहा विश्‍वकप का आगाज। इमेज- एक्‍स

     राजगीर, पीटीआई : तीन बार के चैंपियन भारत शुक्रवार से शुरू हो रहे पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में खराब हालिया प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए खिताब जीतकर अगले साल होने वाले विश्व कप का टिकट पक्का करना चाहेगा। भारत का पहला मुकाबला पूल-ए में चीन से होगा। भारत और चीन के अलावा इस ग्रुप में जापान और कजाखस्तान हैं, जबकि पूल-बी में मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया, मलेशिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कजाखस्तान और बांग्लादेश ने पाकिस्तान और ओमान की जगह टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। पाकिस्तान ने सुरक्षा कारणों से नाम वापस लिया था।इस टूर्नामेंट से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और फाइनल सात सितंबर को खेला जाएगा। यह भारत की व‌र्ल्ड कप में क्वालिफाई करने की आखिरी उम्मीद है, क्योंकि एफआइएच प्रो लीग में खराब प्रदर्शन के बाद टीम विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर खिसक गई।

    यूरोप दौरे पर भारत ने आठ मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज की और लगातार सात हार का शर्मनाक रिकार्ड बना दिया। कोच क्रेग फुल्टन ने माना कि यह वर्ष का सबसे अहम टूर्नामेंट है। भारत की सबसे बड़ी चिंता डिफेंस और पेनल्टी कॉर्नर रहेगी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के अलावा अन्य ड्रैग फ्लिकर्स ने अब तक प्रभाव नहीं छोड़ा है। गोलकीपिंग भी चुनौती है, जहां पीआर श्रीजेश के रिटायरमेंट के बाद कृष्ण बहादुर पाठक और सूरज करकेरा अनुभव की कमी से जूझ रहे हैं।

    चीन विश्व रैंकिंग में 23वें स्थान पर है और ज्यादातर काउंटर अटैक पर निर्भर करता है। हालांकि इतिहास में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2009 में तीसरा स्थान रहा है, फिर भी घरेलू दर्शकों के सामने भारत लापरवाही नहीं बरत सकता। भारत की ओर से हरमनप्रीत, मनप्रीत, हार्दिक और विवेक सागर प्रसाद मिडफील्ड और डिफेंस में जिम्मेदारी निभाएंगे, जबकि मंपीद, शिलनंद और दिलप्रीत आक्रमण की अगुवाई करेंगे।

    शुक्रवार के मैच

    • मलेशिया बनाम बांग्लादेश सुबह नौ बजे
    • द. कोरिया बनाम चीनी ताइपेसुबह 11 बजे
    • जापान बनाम कजाखस्तान दोपहर 1 बजे
    • भारत बनाम चीन दोपहर तीन बजे
    • प्रसारण : सोनी स्पो‌र्ट्स नेटवर्क पर

    यह भी पढ़ें- Asia Cup Hockey: एशिया कप के लिए राजगीर पहुंची मलेशिया हॉकी टीम, टूर्नामेंट के आगाज से पहले कप्तान ने कही यह बात

    यह भी पढ़ें- एशिया कप हॉकी : विजेता टीम को सीधे वर्ल्ड कप मुकाबले में मिलेगी एंट्री, भारत सबसे बड़ा दावेदार