जोहोर कप में भारत का अजेय अभियान जारी, न्यूजीलैंड को 4-2 से हराकर टूर्नामेंट में दर्ज की लगातार दूसरी जीत
भारतीय जूनियर मेंस हॉकी टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड को 4-2 से हराकर सुल्तान जोहोर कप में लगातार दूसरी जीत के साथ अपना अजेय अभियान जारी रखा। भारत ने इससे पहले टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में ब्रिटेन को 3-2 से हराया था। भारत का अगला मुकाबला मंगलवार को पाकिस्तान से होगा।

जोहोर कप में भारत का विजयी अभियान जारी। फोटो- HIF
जोहोर, प्रेट्र। भारतीय जूनियर मेंस हॉकी टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड को 4-2 से हराकर सुल्तान जोहोर कप में लगातार दूसरी जीत के साथ अपना अजेय अभियान जारी रखा। भारत के लिए अर्शदीप सिंह (दूसरे मिनट), पीबी सुनील (15वें मिनट), अरिजीत सिंह हुंडल (26वें मिनट) और आर कुमुर (47वें मिनट) ने गोल किए, जबकि न्यूजीलैंड के लिए गस नेल्सन (41वें मिनट) और ऐडन मैक्स (52वें मिनट) ने गोल दागे।
भारत ने इससे पहले टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में ब्रिटेन को 3-2 से हराया था। भारत ने पहला गोल शुरुआती क्वार्टर के दूसरे मिनट में कर दिया, जिसमें अर्शदीप ने आसान मौके को गोल में बदल दिया। उन्होंने दाईं ओर से सर्कल में तेजी से दौड़ लगाई और शॉट लगाया, लेकिन शुरुआत में न्यूजीलैंड के गोलकीपर ने इसे बचा लिया लेकिन वह रिबाउंड पर गोल करने में सफल रहे।
क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारत ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। वहीं दूसरे क्वार्टर में भारत का स्कोर स्कोर 3-0 हो गया। न्यूजीलैंड ने आखिरकार तीसरे क्वार्टर के 41वें मिनट में खाता खोला। आर कुमुर ने 47वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गोल करके भारत को अंतिम क्वार्टर में 4-1 की बढ़त दिला दी। मैक्स ने 52वें मिनट में न्यूजीलैंड के लिए एक और गोल दागकर हार का अंतर कम किया। भारत का अगला मुकाबला मंगलवार को पाकिस्तान से होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।