IND vs KOR Hockey Highlights: भारत और कोरिया के बीच मैच हुआ ड्रॉ, दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक
एशिया कप 2025 में अभी तक अपराजय रही भारतीय हॉकी टीम सुपर-4 में कोरिया का सामना हुआ। भारत को कोरिया से कड़ी चुनौती मिली। अंत में मैच बराबरी पर रहा और दोनों टीमों ने एक-एक अंक बांटा।

IND vs KOR Hockey Live: एशिया कप 2025 में अभी तक अपराजय रही भारतीय हॉकी टीम सुपर-4 में कोरिया का सामना हुआ। भारत को कोरिया से कड़ी चुनौती मिली। अंत में मैच बराबरी पर रहा और दोनों टीमों ने एक-एक अंक बांटा।
भारत की तरफ से मनदीप सिंह और हार्दिक सिंह गोल दागे। वहीं, कोरिया के यांग जिहुन ने दोनों गोल किए।
IND vs KOR Hockey Live: बराबरी पर रहा मैच
भारत और कोरिया के बीच का मैच बराबरी पर रहा। भारत और कोरिया ने 2-2 का स्कोर किया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।
IND vs KOR Hockey Live: मनदीप सिंह ने कराई भारत की वापसी
मनदीप सिंह ने 52वें मिनट में गोल कर भारत को बराबरी पर ला खड़ा किया। इससे पहले भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन कोई भी गोल नहीं हो सका था।
IND vs KOR Hockey Live: तीसरे क्वार्टर में भी नहीं हुआ गोल
तीसरे क्वार्टर में भारत और कोरिया दोनों में से कोई भी गोल नहीं कर पाया। कोरिया अभी भी 2-1 से आगे है। आखिरी क्वार्टर में भारत को मैच जीतने के लिए उम्दा प्रदर्शन करना होगा।
IND vs KOR Hockey Live: दूसरे क्वार्टर में नहीं हुआ गोल
दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। कोरिया की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह को ग्रीन कॉर्ड मिला। हाफ टाइम तक स्कोर 2-1 ही रहा।
IND vs KOR Hockey Live: कोरिया ने बनाई 2-1 की बढ़त
कोरिया ने पहले ही क्वार्टर में 2-1 की बढ़त बना ली है। 13ः19 मिनट में कोरिया ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। यांग जिहुन ने दोनों गोल किए।
IND vs KOR Hockey Live: कोरिया को मिला पेनल्टी स्ट्रोक
कोरिया को 11वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला। यांग जिहुन ने बिना गलती को गोल कर टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है।
IND vs KOR Hockey Live: मैच शुरू, भारत ने दागा पहला गोल
बारिश की वजह से देर में शुरू हुए मैच में भारत ने 7वें मिनट में गोल करके 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। हार्दिक सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर का भरपूर फायदा उठाया और गोल किया।
IND vs KOR Hockey Live: राजगीर में भारी बारिश
राजगीर में बारिश ने दस्तक दे दी है।
ओह! बिहार के राजगीर में बारिश... इसके चलते भारत और कोरिया के बीच हॉकी मैच में देरी।#INDvsKOR #hockeyasiacup2025
— Umesh kumar (جوکر) (@umeshjoker) September 3, 2025
वीडियो- अक्षय पांडेय (जागरण) pic.twitter.com/ppqIal1e8I
IND vs KOR Hockey Live: राजगीर में भारी बारिश
बिहार के राजगीर में इस समय भारी बारिश हो रही है। इसके चलते मैच शुरू होने देरी हो रही है। खिलाड़ी मैदान से बाहर चले गए हैं।
IND vs KOR Hockey Live: मलेशिया ने चीन को हराया
मलेशिया ने सुपर-4 के एक मुकाबले में चीन को हराया। मलेशिया ने चीन को 2-0 से हराया। मलेशिया की यह चौथी जीत है।
IND vs KOR Hockey Live: भारत की प्लेइंग इलेवन
𝐑𝐞𝐚𝐝𝐲 𝐟𝐨𝐫 𝐭𝐡𝐞 𝐛𝐚𝐭𝐭𝐥𝐞! 💪
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 3, 2025
Here’s India’s Starting XI against Korea in the Super 4s clash at the Hero Asia Cup Rajgir, Bihar 2025. 🏑🇮🇳#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumSeHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir pic.twitter.com/cKKRpxXDS1
IND vs KOR Hockey Live: भारत का पलड़ा भारी
दोनों टीमें एक दूसरे से 60 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें भारत ने 37 बार जीत हासिल की है। कोरिया ने 11 बार जीत हासिल की है और 12 मैच ड्रॉ भी रहे हैं।
IND vs KOR Hockey Live: पूल स्टेज में टॉप पर रही थी भारतीय टीम
एशिया कप 2025 में अभी तक अपराजय रही भारतीय हॉकी टीम सुपर-4 में कोरिया का सामना करेगी। चीन, जापान और कजाकिस्तान को हराकर पूल स्टेज में टॉप पर रही। खिलाफ जीत दर्ज राउंड-4 में जगह बनाई।