Women Asia Cup: ब्यूटी डुंग डुंग ने दिखाया दम, भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला
भारतीय महिला हॉकी टीम ने हांग्जो में महिला एशिया कप 2025 में जापान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-1 से ड्रॉ खेला। जापान के खिलाफ मैच में भारत ने ब्यूटी डुंग डुंग (7वें मिनट) के जरिए शुरुआती गोल दागकर पहला गोल किया। जबकि शिहो कोबायाकावा (58वें मिनट) ने जापानी टीम के लिए बराबरी का गोल दागा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने हांग्जो में महिला एशिया कप 2025 में जापान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-1 से ड्रॉ खेला। अगर चीन कोरिया को हरा देता है या तीन गोल से कम अंतर से हार से बचता है, तो भारत महिला एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंच जाएगा।
जापान के खिलाफ मैच में भारत ने ब्यूटी डुंग डुंग (7वें मिनट) के जरिए शुरुआती गोल दागकर पहला गोल किया। जबकि शिहो कोबायाकावा (58वें मिनट) ने जापानी टीम के लिए बराबरी का गोल दागा। भारत ने शुरुआती मुकाबलों में बेहतर शुरुआत की।
ब्यूटी डुंग-डुंग ने दागा गोल
मैच में ब्यूटी डुंग डुंग ने नेहा के शॉट को गोल में डालकर स्कोर 1-0 कर दिया। भारत ने आक्रमण जारी रखा और पहले क्वार्टर के अंतिम पलों में खेल का पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। हालांकि, गोल नहीं हो सका।
दूसरे क्वार्टर में जापान बराबरी के गोल की तलाश में उतरा। जापान को एक पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन भारत ने बिना किसी परेशानी के उन्हें रोके रखा। जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ा, भारतीय महिला हॉकी टीम ने गेंद पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया।
आखिरी क्वार्टर में जापान ने दागा
हालांकि, जापान का डिफेंस मजबूत रहा और फिर पहले हॉफ के अंतिम पलों में उन्होंने भारत पर दबाव बनाया। हालांकि, भारत की रक्षापंक्ति ने उन्हें दूर ही रखा और ब्रेक तक स्कोर 1-0 रहा। अंतिम क्वार्टर में जापान ने बराबरी के लिए आक्रामक रुख अपनाया।
गत विजेता दबाव में थे और भारतीय महिला हॉकी टीम का डिफेंस जापानी हमलों को नाकाम करता रहा। क्वार्टर के मध्य में भारत ने वापसी की और कई पेनल्टी कॉर्नर हासिल करके अपने विरोधियों पर दबाव बना दिया। अंतिम मिनटों में जापान ने शिहो कोबायाकावा (58वें मिनट) के जरिए गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।