Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हॉकी एशिया कप 2025 को लेकर आई बड़ी खबर, पाकिस्तान ने भारत को दी गीदड़भभकी

    भारत हॉकी एशिया कप की मेजबानी करेगा। यह महाद्वीपीय टूर्नामेंट अगस्त के अंत और सितंबर की शुरुआत में भारत में आयोजित किया जाना है। इस टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम को अगले साल यूरोप में होने वाले विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफिकेशन मिलेगा। यानी वह हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

    By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Sat, 31 May 2025 11:18 PM (IST)
    Hero Image
    पाकिस्तान ने हॉकी एशिया कप 2025 को लेकर दी गीदड़भभकी। फाइल फोटो

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव का असर खेलों पर भी देखने को मिला है। तनाव के बीच हॉकी एशिया कप से जुड़ी एक खबर सामने आई है। पाकिस्तान ने कहा है कि अगर उनकी टीम को वीजा की गारंटी नहीं दी जाती है तो वह टूर्नामेंट को भारत के बाहर आयोजित कराने की मांग रखेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, भारत हॉकी एशिया कप की मेजबानी करेगा। यह महाद्वीपीय टूर्नामेंट अगस्त के अंत और सितंबर की शुरुआत में भारत में आयोजित किया जाना है। इस टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम को अगले साल यूरोप में होने वाले विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफिकेशन मिलेगा। यानी वह हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

    पाकिस्तान की गीदड़भभकी

    अब ऐसे में टूर्नामेंट के आयोजन से करीब ढ़ाई महीने पहले पाकिस्तान हॉकी महासंघ (PHF) का बड़ा बयान सामने आया है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने धमकी दी है कि यदि उनकी राष्ट्रीय टीम के लिए वीजा की गारंटी नहीं दी गई तो वे एशिया कप को भारत से स्थानांतरित करने की मांग करेंगे।

    पाकिस्तान मांग रहा वीजा गारंटी

    पीएचएफ के प्रवक्ता ने कहा, दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद अगर वीजा की गारंटी दी जाती है तो हम भारत में खेलने की मंजूरी के लिए अपनी सरकार से संपर्क करेंगे। हमारी सरकार द्वारा जो भी निर्देश दिए जाएंगे, हम उनका पालन करेंगे लेकिन पाकिस्तान की नीति हमेशा से खेल और राजनीति को अलग रखने की रही है।

    भारतीय खेल मंत्रालय पर टिकी निगाहें

    बता दें कि हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन इस साल भारत में होना है। हालांकि, अभी तक टूर्नामेंट की तारीख और वेन्यू को लेकर कोई भी घोषणा नहीं हुई है। इस पूरे घटनाक्रम पर अब सबकी निगाहें भारतीय खेल मंत्रालय, एशियन हॉकी महासंघ और आयोजकों पर टिकी हुई हैं।

    यह भी पढे़ं- Asia Cup Hockey: हॉकी एशिया कप 2025 के लिए भारत नहीं आएगी पाकिस्तान की टीम?