Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में नहीं थम रहा तूफान का तांडव, बिजली गिरने से 50 भेड़ों की मौत; आंधी से 400 से ज्यादा खंभे उखड़े

    Updated: Fri, 18 Apr 2025 07:37 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। बुधवार को अधिकांश इलाकों में आंधी-तूफान के साथ वर्षा हुई। इससे कई जगहों पर पेड़ बिजली के खंभे मोबाइल टावर गिर गए और कई कच्चे घरों की छत उड़ गई। बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक घाटी में मौसम का बदले रहने की संभावना जताई है।

    Hero Image
    जम्मू-कश्मीर में तूफान से पेड़ भी उखड़े (जागरण फाइल फोटो)

    जागरण टीम, श्रीनगर/जम्मू। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर में बुधवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला। अधिकांश इलाकों में आंधी-तूफान के साथ वर्षा हुई। इस दौरान कई जगहों पर पेड़, बिजली के खंभे, मोबाइल टावर गिर गए और कई कच्चे घरों की छत उड़ गई, जिससे जान-माल को काफी नुकसान हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पेड़ और मोबाइल टावर गिरने से कई वाहनों को क्षति पहुंची। दूसरी और तूफान और वर्षा से खेत के खड़ी गेहूं की फसल और फलों को काफी नुकसान पहुंचा। गुरुवार को हालांकि मौसम सामान्य रहा, लेकिन मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक घाटी में मौसम का बदले रहने की संभावना जताई है। अधिकतर इलाकों में हलकी से सामान्य दर्जे की वर्षा जबकि कुछ ऊपरी इलाकों में हिमपात का पूर्वानुमान है।

    बुधवार को कश्मीर घाटी में मौसम अचानक बदल गया। श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में पहले तेज आंधी चली और उसके बाद वर्षा शुरू हो गई। शाम ढलते ही वर्षा तेज हो गई और देर रात तक मूसलाधार वर्षा जारी रही।

    बिजली आपूर्ति रही ठप

    दूसरी ओर जम्मू में दिन भर बादल छाए रहे और शाम को अचानक आंधी-तूफान के साथ वर्षा तेज वर्षा शुरू हो गई। इससे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कहीं पेड़ तो कहीं टहनियां गिरने लगी।

    कई जगहों पर बिजली ढांचों को काफी नुकसान पहुंचा। पूरे जम्मू में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रियासी जिले में कटड़ा के भगथा में कार पर पेड़ गिरने से एक युवक मौत हो गई और उसका छोटा भाई घायल हो गया। वहीं राजौरी जिले के बडाल में बिजली गिरने से 50 भेड़-बकरियां मर गईं। फतेहपुर में बिजली गिरने से जूट के लिफाफे बनाने वाली फैक्ट्री में आग से काफी नुकसान हुआ है।

    400 से ज्यादा बिजली खंभे टूटे

    नौशहरा के मिनावर तवी में निर्माणाधीन नौशहरा-हनजाना पुल धराशायी हो गया। कठुआ जिले में चार सौ से अधिक बिजली के खंभे टूट जाने के कारण अधिकांश क्षेत्रों रात को अंधेरा पसर गया। दूसरे दिन गुरुवार को इससे पेयजल संकट भी गहरा गया। हीरानगर के मथुरा चक में रिसीविंग स्टेशन के पास गंगू चक फीडर के तार टूट गए।

    मौसम में आए अचानक बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को श्रीनगर में न्यूनतम 10.8 डिग्री, पहलगाम में अधिकतम 5.4 डिग्री और गुलमर्ग में 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बता दें कि मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

    बि

    आज का अपडेट 

    • 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है धूल भरी आंधी।
    • पीरपंजाल रेंज में भारी वर्षा एवं हिमपात की आशंका है।
    • कश्मीर के अनंतनाग, पहलगाम, कुलगाम, संथन पास, शुपेइंया, पीर की गली, सोनामर्ग जोजिला, बांडीपोरा, राजदान पास, गुलगर्म, और कुपवाड़ा सधना पास में आंधी-तूफान और गरज के साथ वर्षा व ओले गिरने का भी पूर्वानुमान है।
    • भूस्खलन की भी संभावनाएं बनी रहेंगी। नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ सकता है।
    • प्रशासन ने लोगों को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, पीरपंजाल रेंज पर सफर करने से पहले ट्रैफिक कंट्रोल रूम से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
    • मौसम विभाग विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट किया।
    • मौसम विभाग ने 48 घंटों के दौरान घाटी के अधिकांश इलाकों में वर्षा और कुछ ऊपरी इलाकों में हिमपात की संभावना जताई है।
    • 21 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने का पूर्वानुमान है। 
    • किसानों को तीन दिनों तक कृषि गतिविधियां स्थगित रखने की चेतावनी दी है।