Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Kashmir Weather: पहलगाम और गुलमर्ग में भी पारा हाई, जम्मू में भीषण गर्मी से हाल बेहाल; कब मिलेगी राहत?

    Updated: Sat, 07 Jun 2025 07:49 AM (IST)

    जम्मू में गर्मी का प्रकोप बढ़ने की आशंका है तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को लू से बचने की सलाह दी है खासकर दोपहर के समय। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पेट के इंफेक्शन से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। जम्मू का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    Hero Image
    इस सप्ताह पसीने छुड़ाएगी गर्मी, लू भी करेगी बेहाल

    जागरण संवाददाता, जम्मू। आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।शुक्रवार को कश्मीर संभाग का तापमान एक बार फिर सामान्य से ऊपर आ गया वहीं जम्मू का तापमान सामान्य के आसपास रहा लेकिन आज पिछले कुछ दिनों के मुकाबले गर्मी काफी तेज रही।जम्मू का तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश के आसार कम हैं और मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान लगातार बढ़ता रहेगा। लू परेशान कर सकती है।इस दौरान बीवी में कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी या बारिश से भी इंकार नहीं किया जा सकता। 12 जून तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहने की संभावना है। बढ़ते तपमान के साथ उमस भरा मौसम बेहाल कर सकता है।

    लोगों के सामने आ रहीं पेट में इंफेक्शन की समस्या

    डॉ. प्रवीन योगराज ने बताया कि पिछले दिनों तापमान कम होने और बारिश होने के बाद लोगाें में पेट की इंफेक्शन के मामले बढ़े हैं। हालांकि, लू के प्रकोप के कारण होने वाली बीमारियों से थोड़ी राहत मिली है। आगामी मौसम को देखते हुए लोगों को चाहिए कि

    दिन में छाया या ठंडे स्थानों में रहें और भरपूर पानी पिएं।नियमित रूप से खूब पानी या इलेक्ट्रोलाइट लेते रहें।दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच बाहर न निकलें।कपड़े हल्के, ढीले, हल्के रंग के कपड़े पहनें। छाया छतरियों का इस्तेमाल करें और खुले में अधिक समय न बिताएं।सिरदर्द, चक्कर, उल्टी या कमजोरी लगे तो तुरंत ठंडे स्थान पर जाएं

    शुक्रवार को कितना रहा तापमान

    शुक्रवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 29.0, न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा।बटोत का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री

    सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा।माता वैष्णो देवी के अाधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रहा।न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भद्रवाह को अधिकतम तापमान 28.8 जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

    श्रीनगर का अधिकतम तापमान 30.2 जबकि न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कांजीगुंड का अधिकतम तापमान 30.5 जबकि न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 24.6, न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 22.6 जबकि न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।