Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Crime: पुलिस ने सुलझाई छह चोरियों की गुत्थी, 25 तोले सोना और स्कूटी के साथ अन्य सामान बरामद

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 02:48 PM (IST)

    जम्मू पुलिस ने गांधी नगर में हुई छह चोरियों का खुलासा किया है जिसमें 25 तोले सोना बरामद हुआ है। दरबार मूव कर्मियों के घरों में हुई चोरियों के मामले में भी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी का सामान बरामद किया है। एसपी ने लोगों से अपराध स्थल को सुरक्षित रखने और तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की है।

    Hero Image
    पुलिस ने चोरों को पकड़ा, सोना और सामान बरामद

    जागरण संवाददाता, जम्मू। शहर के गांधी नगर इलाके में हुई छह चोरी के मामलों को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। इन चोरियों में गांधी नगर के सी ब्लॉक में दरबार मूव कर्मियों के सात घरों में चोरी की वारदातें भी शामिल हैं, जिनको लेकर गांधी नगर पुलिस स्टेशन में दो मामले दर्ज थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन चोरियों के सुलझाने के बाद एसपी साउथ अजय शर्मा ने पत्रकारवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन चोरियों में घरों से चुराए गए जेवरात, स्कूटी व अन्य सामान भी शामिल है, जिसे बरामद किया गया है। पुलिस ने इन मामलों में 25 तोले सोने के आभूषण भी बरामद किए हैं।

    इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान शुभम और साहिल कुमार के रूप में हुई है। इसके अलावा दो उन लोगों को भी हिरासत में लिया गया है, जिन्होंने चोरी का सामान आरोपितों खरीदा था।

    एसपी ने बताया कि सी ब्लॉक में चोरी के बाद काफी बवाल भी मचा था और पुलिस ने उन सात घरों में हुई चोरी के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें सुमित अंसल, रोहित खोखर, मोहित और एक नाबालिग शामिल है।

    इसके अलावा एक अन्य स्कूटी चोरी के मामले को भी गांधी नगर पुलिस ने सुलझाया है, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसपी अजय शर्मा ने इस मौके पर गांधी नगर पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि बाढ़ जैसे हालात के बीच पुलिस ने राहत व बचाव कार्यों के साथ आपराधिक मामलों को भी सुलझाया और लोगों में विश्वास पैदा किया।

    एसपी साउथ ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं किसी घर में ऐसी वारदात होती है तो वहां सीन आफ क्राइम को न छेड़ें ताकि पुलिस खुद ही स्थिति का जायजा लेकर वहां से सबूत एकत्रित कर सके। उन्होंने लोगों से पुलिस की चोरी या कोई भी वारदात होने के बाद सबसे पहले पुलिस को सूचित करें।