वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा होगी और आसान, सुधा मूर्ति सहित कई बड़ी हस्तियां करेंगी सहयोग; देखें लिस्ट
सुधा मूर्ति महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि और प्रो. विश्वमूर्ति शास्त्री जैसी हस्तियां श्री अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा को सुगम बनाने में सहयोग करेंगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का पुनर्गठन किया है जिसमें नौ-नौ सदस्य शामिल किए गए हैं। इन सदस्यों को तीन साल के लिए नामित किया गया है।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा और माता वैष्णो देवी यात्रा को और ज्यादा सुगम बनाने, बेहतर संचालन व देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को पहले से भी बेहतर सुविधा मुहैया करवाने में सुधा मूर्ति, महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि व प्रो. विश्वमूर्ति शास्त्री सहित देश की कई नामी हस्तियां सहयोग करेंगी।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का पुनर्गठन किया है। दोनों बोर्ड में नौ-नौ सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें कुछ पुराने बोर्ड के सदस्य हैं, जबकि अधिकतर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्य शामिल हैं।
तीन-तीन साल के लिए किया गया नामित
दोनों बोर्ड के लिए सदस्यों को तीन-तीन साल के लिए नामित किया गया है। उपराज्यपाल दोनों बोर्ड के चेयरमैन भी हैं, उन्होंने बोर्ड के पुनर्गठन की अधिसूचना जारी की।
अमरनाथ श्राइन बोर्ड में ये सदस्य शामिल: अमरनाथ श्राइन बोर्ड के नामित सदस्यों में जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, प्रोफेसर कैलाश मेहरा साधु, केके शर्मा, केएन राय, मुकेश गर्ग, डॉ. शैलेश रैना, डॉ. समृद्धि बिंद्रू, सुरेश हावरे और प्रोफेसर विश्वमूर्ति शास्त्री शामिल हैं।
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में ये सदस्य शामिल: वहीं, माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के नौ सदस्यों में सुधा मूर्ति, महामंडलेश्वर श्री स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि जी महाराज, पूर्व पुलिस अधिकारी डॉ. अशोक भान, सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी बालेश्वर राय, गुंजन राणा, डॉ. केके तलवार, कुलभूषण आहूजा, ललित भसीन और सुरेश शर्मा शामिल हैं।
मुझे पुनः श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड का सदस्य नियुक्त करने पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का आभार। जम्मू-कश्मीर भारत का मुकुट है, बाबा अमरनाथ की कृपा संपूर्ण राष्ट्र पर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है।
-महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, जूना अखाड़ा के आचार्य
- सुधा मूर्ति: इंफोसिस फाउंडेशन की संस्थापक चेयरपर्सन हैं। वह इंफोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी हैं और राज्यसभा की सदस्य हैं।
- डॉ. अशोक भान: पूर्व पुलिस अधिकारी हैं। वह अतिरिक्त महानिदेशक रहे हैं। पहले भी बोर्ड में थे।
- प्रो. विश्वमूर्ति शास्त्री: संस्कृत के उत्थान एवं प्रचार प्रसार में जुटे हैं। वह पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित किए जा चुके हैं। उन्हें फिर से अमरनाथ श्राइन बोर्ड में शामिल गया गया है।
- प्रो. कैलाश मेहरा: एमएएम कॉलेज जम्मू में म्यूजिक की प्रोफेसर रही हैं। वह बोर्ड में फिर से नामित हुई हैं। l
- डा. शैलेश रैना: जसलोक अस्पताल मुंबई के यूरोलाजी के डायरेक्टर हैं। उन्होंने जम्मू के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करवाया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।