Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव के मद्देनजर भाजपा को मजबूत करें कार्यकर्ता

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 26 Jul 2022 06:14 AM (IST)

    संवाद सहयोगी कालाकोट भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुख और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक

    Hero Image
    चुनाव के मद्देनजर भाजपा को मजबूत करें कार्यकर्ता

    संवाद सहयोगी, कालाकोट : भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुख और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन की मजबूती के लिए अभियान चलाने का फैसला लिया गया। भाजपा किसान मोर्चा के राज्य उपाध्यक्ष ठाकुर रणधीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी कार्यकर्ता जी जान से पार्टी के लिए काम करते हुए उसे मजबूत करें, जिससे भाजपा को मजबूती मिले और भाजपा अन्य पार्टियों को इस चुनाव में कड़ी टक्कर दे सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कालाकोट कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है और लोग सरकार की योजनाओं से खुश हैं। कई गरीब लोग जिनके पास कच्चे मकान थे और रहने को छत तक नहीं थी, आज उन लोगों के पीएम आवास योजना के तहत पक्के मकान बन रहे हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास यही सरकार का एजेंडा है और इसी पर सरकार कार्य करते हुए सभी को साथ लेकर चल रही है, लेकिन विपक्षी पार्टियों व उनके नेताओं को सरकार के कार्य रास नहीं आ रहे और वे लोगों में कई तरह के भ्रम पैदा कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश में लगे हैं। उनके मंसूबों को भी हमें कामयाब नहीं होने देना है और लोगों के बीच जाकर हमें उन पार्टियों की असलियत उनके स्वार्थ से भी रूबरू करवाना है। इन पार्टियों के नेताओं ने स्वार्थ की राजनीति कर सत्ता का सुख भोगने का काम किया।

    इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की मंडल प्रभारी सरोज बाला, मंडल प्रभारी विक्रम शर्मा, जिला सचिव सरदारी लाल, बाबा अमरीक सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।